दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और सजने-संवरने का खास मौका होता है. इस दिन हर कोई अपने लुक को खास बनाना चाहता है. खासकर दिवाली पार्टी में महिलाएं ऐसे आउटफिट पहनना पसंद करती हैं, जिसमें ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच भी देखने को मिले. अगर आप भी इस दिवाली अपनी फैशन चॉइस से सबका ध्यान खींचना चाहती हैं तो एथनिक आउटफिट्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. साड़ी से लेकर अनारकली सूट, शरारा और लहंगे तक कई ऐसे एथनिक लुक्स हैं, जिन्हें पहनकर आप दिवाली पार्टी में सबसे अलग नजर आ सकती हैं. तो देर किस बात की आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत एथनिक आउटफिट आइडियाज, जिनसे आप इस त्योहार पर अपने स्टाइल को खास बना सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- अलमारी में रखे पुराने दुपट्टे आएंगे बहुत काम, दिवाली पर घर सजाने के लिए अपनाएं ये क्रिएटिव टिप्स
सिल्क साड़ी में दिखें रॉयल
दिवाली पार्टी के लिए सिल्क साड़ी हमेशा से एक क्लासिक और खूबसूरत ऑप्शन रही है. आप बनारसी, कांजीवरम या सॉफ्ट सिल्क साड़ी चुन सकती हैं. लाल, मैरून, रॉयल ब्लू, ग्रीन और गोल्डन जैसे रंग त्योहार के मौके पर बेहद खूबसूरत लगती हैं. अपने लुक को पूरा करने के लिए गोल्डन झुमके, चूड़ियां और छोटी सी बिंदी लगाएं. बालों में बन बनाकर गजरा लगा सकती हैं, क्योंकि यह लुक आपको ट्रेडिशनल और एलिगेंट अंदाज देगा.
अनारकली सूट से पाएं ग्रेसफुल लुक
अगर आप दिवाली पार्टी में ऐसा आउटफिट पहनना चाहती हैं, जिसमें आराम के साथ खूबसूरती भी हो तो अनारकली सूट चुन सकती हैं. फ्लोर लेंथ अनारकली, एम्ब्रॉयडरी वर्क और खूबसूरत दुपट्टे के साथ बेहद अच्छी लगती है. आप इसके लिए पेस्टल पिंक, एमराल्ड ग्रीन, वाइन या मस्टर्ड कलर चुन सकती हैं. इसके साथ, चांदबाली, हाई हील्स और हल्का मेकअप आपके लुक को पूरा कर सकती हैं.
शरारा सेट में दिखें स्टाइलिश
दिवाली पार्टी के लिए शरारा सेट भी एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें ट्रेडिशनल लुक के साथ मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. आप मिरर वर्क, गोटा पट्टी या सीक्विन वर्क वाला शरारा सेट पहन सकती हैं. इसके साथ मैचिंग दुपट्टा, स्टेटमेंट इयररिंग्स और खूबसूरत जूती पहनें. अगर आप ज्यादा हैवी लुक नहीं चाहती हैं, तो हल्की एम्ब्रॉयडरी वाला शरारा सेट भी चुन सकती हैं.
लहंगा पहनकर पार्टी में लगाएं चार चांद
अगर दिवाली पार्टी थोड़ी ग्रैंड है तो लहंगा आपके लिए परफेक्ट आउटफिट हो सकता है. आप हैवी एम्ब्रॉयडरी, मिरर वर्क या सीक्विन डिजाइन वाला लहंगा पहन सकती हैं. इसके लिए पर्पल, रस्ट, पिंक, गोल्डन और ग्रीन जैसे रंग अच्छे लगती हैं. लहंगे के साथ स्टाइलिश ब्लाउज और हल्का दुपट्टा कैरी करें जैसे चोकर नेकलेस, मांगटीका और ब्रेसलेट के साथ अपना लुक पूरा कर सकती हैं.
कुर्ती और पलाजो में पाएं कम्फर्टेबल लुक
अगर आप दिवाली पर ज्यादा भारी कपड़े नहीं पहनना चाहती हैं तो कुर्ती और पलाजो सेट ट्राई कर सकती हैं. यह आउटफिट देखने में खूबसूरत होने के साथ काफी अच्छे भी लगती हैं. आप एम्ब्रॉयडरी वाली स्ट्रेट कुर्ती के साथ वाइड लेग पलाजो या प्रिंटेड कुर्ती के साथ प्लेन पलाजो पहन सकती हैं. इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, झुमके और कोल्हापुरी चप्पल आपके लुक को खास बना सकती हैं.
इंडो-वेस्टर्न आउटफिट से दिखें ट्रेंडी
अगर आप ट्रेडिशनल कपड़ों में थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट चुन सकती हैं. धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती, केप स्टाइल सूट या स्कर्ट के साथ एम्ब्रॉयडरी वाला टॉप दिवाली पार्टी के लिए अच्छे ऑप्शन हैं. इसके साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप रखें. यह लुक उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो पारंपरिक अंदाज से हटकर कुछ नया पहनना चाहती हैं.
इसे भी पढ़ें- मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो एकबार देख लें कि शुद्ध है या मिलावटी, FSSAI से जानिए जांच के तरीके
संबंधित खबरें
दीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines