इस साल दुर्गा पूजा 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक मनाई जाएगी. इस दौरान चारों तरफ उत्सव का माहौल नजर आने लगता है. पूजा पंडाल में दर्शन के साथ-साथ इस दौरान ट्रेडिशनल आउटफिट पहनने का भी अलग ही क्रेज रहता है. खासकर साड़ी में बंगाली लुक दुर्गा पूजा के मौके पर काफी खूबसूरत और एलिगेंट नजर आता है. अगर आप भी इस दुर्गा पूजा पर साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो लाल-सफेद कॉम्बिनेशन से लेकर सिल्क साड़ी और ट्रेडिशनल बंगाली ड्रेपिंग तक कई स्टाइल ट्राई कर सकती हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कुछ ऐसे साड़ी लुक्स, जिनसे आप अपने पूजा लुक को खास बना सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- करवाचौथ के लिए खरीदनी है साड़ी तो यहां से ले लीजिए आइडिया, ये Latest Saree Designs रहेंगे परफेक्ट
लाल-सफेद साड़ी में पाएं क्लासिक बंगाली लुक
दुर्गा पूजा के लिए लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी सबसे क्लासिक ऑप्शन में से एक है. आप सफेद कॉटन, तांत या सिल्क साड़ी को लाल ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं. इस लुक को पूरा करने के लिए लाल बिंदी, गोल्ड झुमके, चूड़ियां और हल्की लाल लिपस्टिक लगाएं. बालों में बन और गजरा इस पारंपरिक लुक को और खूबसूरत बना सकता है.
बंगाली स्टाइल में ड्रेप करें साड़ी
साड़ी का लुक सिर्फ उसके डिजाइन से नहीं, बल्कि उसे पहनने के तरीके से भी बदल जाता है. इस बार आप साड़ी को ट्रेडिशनल बंगाली स्टाइल में ड्रेप कर सकती हैं. बड़े बॉर्डर वाली साड़ी इस तरह की ड्रेपिंग में खास तौर पर अच्छी लगती है. इसके साथ फुल या हाफ स्लीव ब्लाउज और ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी कैरी करें.
लाल सिल्क साड़ी से पाएं रॉयल लुक
अगर आप दुर्गा पूजा पर थोड़ा रॉयल और एलिगेंट दिखना चाहती हैं तो लाल सिल्क साड़ी पहन सकती हैं. गोल्डन बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी फेस्टिव माहौल के लिए काफी अच्छी रहेगी. इस लुक के साथ हैवी गोल्ड झुमके और चूड़ियां पहनें. अगर साड़ी और ज्वेलरी दोनों हैवी हैं तो मेकअप को थोड़ा सटल रखें या हल्का भी कर सकते हैं.
बनारसी साड़ी में दिखें खूबसूरत
बनारसी साड़ी को भी दुर्गा पूजा के लिए स्टाइल किया जा सकता है. लाल, मैरून, ग्रीन या डीप पिंक रंग की बनारसी साड़ी को ट्रेडिशनल ब्लाउज के साथ पेयर करें. गोल्ड ज्वेलरी और क्लासिक हेयर बन इस लुक को और निखार सकते हैं. अगर आप पूजा के साथ किसी फेस्टिवल इवेंट में भी जाने वाली हैं तो यह लुक काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
बंगाली लुक के लिए ज्वेलरी पर दें ध्यान
साड़ी के साथ सही ज्वेलरी आपके पूरे लुक को बदल सकती है. बंगाली लुक के लिए गोल्ड झुमके, चोकर, लंबा हार, चूड़ियां और नथ जैसे एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं. हालांकि, अगर आपकी साड़ी हैवी है तो बहुत ज्यादा ज्वेलरी पहनने के बजाय एक या दो स्टेटमेंट पीस चुनें. इससे लुक ज्यादा एलिगेंट नजर आएगा, बाकी आप अपने फेस्टिवल के हिसाब से लुक को बेहतर बनाएं.
इसे भी पढ़ें- Garba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
संबंधित खबरें
मेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
2 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
2 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
3 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
4 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
5 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
6 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
18 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines