पानी की बोतल को कैसे ठंडा रखें? सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल के बीच सिखाया साइंस

Water Bottle Cool: सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल के दौरान पानी को ठंडा रखने के लिए एक ट्रिक अपनाई थी. ऐसे में अगर आपके पास फ्रिज या कूलर नहीं है तो गीले कपड़े से बोतल लपेटने का यह तरीका पानी को कुछ समय तक ठंडा रखने में मददगार साबित हो सकता है.

Water Bottle Cool

क्या है यह साइंस? Image Credit- AI

Water bottle Cool In Sonam Wangchuk: गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी परेशानी होती है कि पानी की बोतल कुछ ही देर में गर्म हो जाती है. ऐसे में लोग फ्रिज, बर्फ या कूलर का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर ये चीजें मौजूद न हों तो परेशानी बढ़ जाती है. गर्मी में पानी को ठंडा रखने की दिक्कत हो जाती है और गर्म पानी पिया नहीं जाता. मगर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इंजीनियर सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल के दौरान एक बेहद आसान तरीका बताया है, जिससे बिना फ्रिज के भी पानी को लंबे समय तक ठंडा रखा जा सकता है. आप भी इस ट्रिक को अपना सकते हैं, बस कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है यह साइंस?

सोनम वांगचुक ने बताया कि अगर पानी की बोतल को गीले कपड़े में लपेट दिया जाए तो वह काफी देर तक ठंडी रहती है. यह तरीका हवा और भाप की वजह से काम करता है, जिसे आपको फॉलो करना चाहिए.

कैसे काम करता है यह हैक?

जब गीले कपड़े का पानी धीरे-धीरे हवा में उड़ता है, तो वह अपने आसपास से हीट खींचता है. इस दौरान बोतल का टेम्प्रेचर भी कम हो जाता है और अंदर का पानी ठंडा रहता है. सोनम वांगचुक ने पानी की बोतल को ठंडा रखने के लिए एक बोतल का भी इस्तेमाल किया था.

विज्ञापन

कैसे अपनाएं यह तरीका?

  • एक साफ सूती कपड़े या तौलिये को पानी से अच्छी तरह भिगो लें.
  • इसका पानी निचोड़ दें ताकि कपड़ा टपके नहीं. 
  • अब इस गीले कपड़े से पूरी बोतल को लपेट दें.
  • बोतल को स्टील की पानी से भरी बोतल पर रखें, क्योंकि यह तरीका और भी बेहतर काम करता है. 
  • कपड़ा सूख जाए तो उसे दोबारा गीला कर लें.

मिट्टी के घड़े में क्यों रहता है पानी ठंडा?

यही टिप मिट्टी के घड़े पर भी अप्लाई हो सकता है. घड़े से पानी धीरे-धीरे बाहर आता है और हवा बनकर अंदर के पानी को ठंडा बनाए रखता है. यही वजह है कि बिना बिजली के भी घड़े का पानी ठंडा महसूस होता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ