Skin Care Tips: स्किन क्लियर हो तो चेहरा बिना मेकअप के भी खूबसूरत नजर आने लगता है. इसीलिए स्किन को हेल्दी रखना जरूरी होता है. चेहरे पर रोम छिद्र होते हैं जो अगर साफ रहें तो स्किन निखरी हुई दिखती है, लेकिन ये रोम छिद्र तेल या डेड स्किन से भर जाएं तो क्लोग्ड पोर्स की समस्या हो जाती है. यही क्लोग्ड पोर्स ब्लैकहेड्स, वाइटहेड्स और पिंपल्स बन सकते हैं. ऐसे में इन क्लोग्ड पोर्स (Clogged Pores) की ठीक तरह से सफाई करना जरूरी होता है जिससे स्किन साफ और चमकदार नजर आ सके. यहां आपके लिए ऐसे ही कुछ आसान और असरदार तरीके दिए गए हैं जिनसे क्लोग्ड पोर्स बंद हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें – 96 किलो से 56 किलो की कैसे हुईं Sara Ali Khan? जानिए सारा अली खान ने वजन कम करने के लिए क्या किया
कैसे करें क्लोग्ड पोर्स की सफाई | How To Clean Clogged Pores
भाप लेना
क्लोग्ड पोर्स की सफाई करने के लिए चेहरे पर भाप ली जा सकती है. इसके लिए एक बर्तन में गर्म पानी लें और उससे चेहरे पर 5 से 10 मिनट तक भाप लें. इससे पोर्स खुलते हैं और गंदगी नरम होकर बाहर निकलने लगती है.
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल का फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है. सबसे पहले चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाकर रखें. जब यह पैक सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धोकर साफ कर लें.
शहद और नींबू का मास्क
एक चम्मच शहद में कुछ बूंदे नींबू की मिलाकर चेहरे पर लगाई जा सकती हैं. इस मास्क को 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. चेहरा निखर जाता है और खूबसूरत दिखाई देता है.
एलोवेरा जैल
पोर्स की सफाई के लिए ताजा एलोवेरा जैल लगाया जा सकता है. एलोवेरा जैल को चेहरे पर मलकर 20 मिनट तक लगाकर रखें और धोकर हटा लें. इससे स्किन की अच्छी सफाई हो जाती है.
ये टिप्स भी आ सकते हैं काम
- क्लोग्ड पोर्स की सफाई के लिए चेहरे को दिन में 2 बार धोएं.
- हफ्ते में 1 से 2 बार चेहरे को एक्सफोलिएट किया जा सकता है.
- 5 से 10 मिनट चेहरे पर भाप लेने से पोर्स में फंसी गंदगी निकलती है.
- चेहरे पर रोजाना सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
- क्लोग्ड पोर्स की गुलाबजल से सफाई की जा सकती है.
- शहद और दही का फेस पैक लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – धूप के कारण रूखे हो गए हैं बाल तो लगाकर देख लीजिए दही का हेयर मास्क, घर में ही दिखेगा सैलून जैसा असर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
3 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
4 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
7 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
8 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines