How To Clean Wood: घर में अक्सर ही लोग किचन में वुडेन यानी लकड़ी के कैबिनेट्स लगवाते हैं. लकड़ी के कैबिनेट्स किचन का सबसे डिफाइनिंग फीचर हैं. लेकिन, किचन के वुडेन कैबिनेट्स के गंदे भी जल्दी होते हैं. इनमें धूल, मिट्टी, तेल की चिकनाई और अक्सर पानी के दाग लग जाते हैं. इन्हें अगर सही तरह से साफ ना किया जाए तो यह गहरे दाग बन जाते हैं और फिर सफाई मुश्किल होती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह पूरी सावधानी के साथ किचन के लकड़ी के कैबिनेट्स (Wooden Cabinets) की सफाई की जा सकती है.
यह भी पढ़ें –घर की वुडन फ्लोरिंग जल्दी हो रही है खराब? सफाई करते समय कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
कैसे करें वुडेन कैबिनेट्स की सफाई
रूटीन क्लीनिंग
वुडेन कैबिनेट्स की रूटीन सफाई की जाए तो ये लंबे समय तक चमकदार रहते हैं. रूटीन क्लनीनिंग के लिए साबुन, पानी और सॉफ्ट कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है. साफ कपड़े को साबुन पानी के घोल में डालें और फिर निचोड़ लें. इस कपड़े से कैबिनेट्स की सॉफ्ट क्लीनिंग की जा सकती है.
ऐसे करें डीप क्लीनिंग
किचन के पुराने कैबिनेट्स की गंदगी को साफ करने के लिए सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है. खासकर तेल के जमे दागों को हटाने में विनेगर काम आता है. सिरके का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो इससे कैबिनेट्स का पेंट नहीं छूटता बल्कि सिर्फ तेल के दाग हटते हैं. विनेगर (Vinegar) को वुडेन कैबिनेट्स पर छिड़कें और 2 मिनट बाद हल्के कपड़े से साफ कर लें. ध्यान रहे कि आप किसी स्क्रबर का इस्तेमाल ना करें.
पानी के दाग ऐसे होंगे साफ
वुडेन कैबिनेट (Kitchen Wooden Cabinet) पर जमे पानी के दागों को साफ करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. टूथपेस्ट को माइक्रोफाइबर वाले कपड़े से कैबिनेट पर लगाएं और फिर सफाई करें. अब हल्के पानी से साफ कर लें. चमक जाते हैं कैबिनेट्स.
इन बातों का रखें ध्यान
लकड़ी के कैबिनेट्स की सफाई में इस बात का ध्यान रखें कि आप सिरका, ब्लीच या तेज केमिकल वाले क्लीनर्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल ना करें और करें तो बेहद सावधानी से करें. किसी केमिकल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक छोटे हिस्से पर पहले पैच टेस्ट करें उसके बाद ही पूरे कैबिनेट की सफाई करें.
यह भी पढ़ें –बच्चे का Teddy Bear हो गया है गंदा और बदबूदार? बिना खराब किए ऐसे करें साफ
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
25 mins agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 hr agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
2 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
3 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
3 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
5 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
7 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
8 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
10 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines