हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ, मिनटों में निकल जाएगी गंदगी

Immersion Rod Cleaning Tips: अगर आप इमर्शन रॉड साफ करना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें क्योंकि वायर में पानी चला जाएगा तो करंट आने या रॉड खराब होना का खतरा बढ़ जाएगा.

विज्ञापन
इमर्शन रॉड पर पपड़ी हटाने के लिए सफेद सिरका मददगार हो सकता है. Image Credit- AI

मौसम ठंडा होने लगा है और अब गर्म पानी से नहाने का दौर आ चुका है. गीजर के अलावा, गर्म पानी करने के लिए कई घरों में इमर्शन रॉड का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन लगातार पानी गर्म करने से इसपर सफेद रंग की पपड़ी जमने लगती है. यह पपड़ी आमतौर पर पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे चीजों की वजह से होती है. इसकी वजह से रॉड पर गंदगी दिखाई देने लगती है, जिसकी सफाई करना भी मुश्किल हो सकता है. अगर आपकी इमर्शन रॉड पर भी सफेद पपड़ी जम गई है तो कुछ आसान तरीकों से इसे साफ कर सकते हैं. ये तरीके आपको बहुत ही ध्यान से इस्तेमाल करने होंगे, ताकि रॉड के अंदर से पानी जाने से रोका जाए. 

इसे भी पढ़ें- मडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, जानिए घर पर कैसे बना सकते हैं ये Ragi Momos

सफेद सिरका आएगा काम 

इमर्शन रॉड पर पपड़ी हटाने के लिए सफेद सिरका मददगार हो सकता है. इसमें मौजूद एसिड जमा हुई परत को ढीला करने में मदद करता है. 

विज्ञापन

कैसे करें इस्तेमाल?

  • रॉड को साफ करने के लिए स्विच और सॉकेट बंद करें.
  • फिर एक कपड़े को सफेद सिरके में भिगोकर पपड़ी वाली जगह पर लगाएं. 
  • कुछ देर बाद कपड़े से धीरे-धीरे साफ करें. 
  • ध्यान रखें कि रॉड के इलेक्ट्रिकल कनेक्शन और हैंडल वाले हिस्से को साफ न करें. 

नींबू का रस आएगा काम 

नींबू के रस में एसिड होता है, जो गंदगी साफ करने में मदद कर सकता है. अगर रॉड पर ज्यादा मोटी पपड़ी नहीं जमी है तो यह तरीका आजमा सकते हैं. 

कैसे करें इस्तेमाल?

  • एक बाउल में नींबू का रस निकालें और मुलायम कपड़े की मदद से रॉड पर लगाएं. 
  • कुछ मिनट बाद मुलायम गीले कपड़े से सतह साफ कर लें. 
  • फिर सूखे कपड़े से रॉड साफ करें और कुछ देर के लिए रख दें. 

गुनगुने पानी और कपड़े से साफ करें 

अगर रॉड पर सफेद कम है तो सिर्फ गुनगुने पानी में भीगे कपड़े से भी सफाई की कोशिश कर सकते हैं. 

विज्ञापन

कैसे करें इस्तेमाल?

  • कपड़े को गुनगुने पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें. 
  • रॉड को धीरे-धीरे पोंछें और फिर इसके बाद सूखे कपड़े से नमी हटा दें. 
  • ध्यान रहे कि रॉड के कनेक्टर, तार या हैंडल में पानी न जाने पाए.

इसे भी पढ़ें- बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक, स्वाद ऐसा कि पूरा टिफिन चट कर जाएंगे बच्चे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola