Urine Stains On Bed: घर में छोटे बच्चे हों तो अक्सर ही बिस्तर गीला हो ही जाता है. बच्चे को हर समय डाइपर नहीं पहनाया जा सकता और कई बार 4-5 साल का बच्चा भी देररात नींद में पेशाब कर देता है जिससे बिस्तर गीला हो जाता है. बिस्तर गीला होने पर उसपर तुरंत कपड़ा तो डाल दिया जाता है लेकिन इससे बेड के गद्दे पर दाग लग जाता है जिसे साफ करने में दिक्कत आती है. वहीं, गद्दे से पेशाब की बदबू आती है सो अलग. ऐसे में अगर आपके घर में भी बच्चा अक्सर ही बिस्तर पर पेशाब कर देता है तो यहां जानिए किस तरह बिस्तर की सफाई की जा सकती है. बिस्तर से पेशाब के दाग और बदबू हटाने के ये हैक्स आप भी आजमाकर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें – पंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
बिस्तर से कैसे हटेंगे पेशाब के दाग
बिस्तर से पेशाब के दाग हटाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी, जैसे – साफ कपड़ा या पेपर टावल, खाली स्प्रे बोतल, ठंडा पानी, सफेद सिरका (White Vinegar), डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा.
स्टेप 1 – सबसे पहले बेड पर से चादर वगैरह जो भी हो हटा दें इसके बाद पेशाब के ऊपर 2 चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda) और एक कप विनेगर का घोल डाल दें.
स्टेप 2 – अब पेपर टावल या कपड़ा लेकर इस दाग को साफ करें. बेकिंग सोडा और विनेगर धब्बे को हटाने में मदद करते हैं.
स्टेप 3 – अब क्लीनिंग सोल्यूशन तैयार करें. इसके लिए पानी और सफेद सिरका को बराबर मात्रा में मिलाएं और इसमें 1-2 चम्मच डिटर्जेंट मिला लें. इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भर लें.
स्टेप 4 – पेशाब के दाग को स्पॉट क्लीन करने के लिए इस स्प्रे को धब्बे पर डालें और 15 मिनट जस का तस रहने दें.
स्टेप 5 – जब सोल्यूशन कुछ देर गद्दे पर रह जाए तो इसके बाद कपड़े से पोंछकर साफ कर लें.
बदबू हटाने के लिए छिड़कें बेकिंग सोडा
- दाग की सफाई कर लेने के बाद उसपर बेकिंग सोडा की मोटी परत डालकर रख दें. बेकिंग सोडा गद्दे से सारी नमी सोख लेगा और पेशाब की बदबू को भी दूर करेगा.
- बेकिंग सोडा को गद्दे पर 7 से 8 घंटे तक लगाए रखें. इसके बाद कपड़े से झाड़कर बेकिंग सोडा हटाया जा सकता है या फिर आप हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ड्रायर से एक्सेस बेकिंग सोडा हट जाएगा.
- जब तक दाग पूरी तरह नहीं हटता है आप बार-बार इन स्टेप्स को दोहराकर गद्दे की सफाई कर सकते हैं.
अगर बिस्तर पर पालतु पेशाब कर दे तो क्या करें
अगर घर के पालतु डॉग या कैट ने बिस्तर पर पेशाब कर दिया है तो इसकी सफाई करने के लिए एंजाइम क्लीनर का इस्तेमाल किया जा सकता है. एंजाइम क्लीनर से पेट्स का पेशाब साफ होता है और बदबू हटती है. आप घर पर भी सफेद सिरके से धब्बे को साफ कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – बाथरूम के वॉश बेसिन को करना है साफ तो नींबू के रस में मिलाएं यह चीज और करें सफाई, महंगे क्लीनर के बिना चमकेगा सिंक
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
10 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
13 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
14 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
14 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
21 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines