हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किचन का पोछा हो गया है काला? इस घोल में रातभर डुबोकर रखें, सुबह निकलेगा एकदम साफ

Kitchen Ka Ganda Kapda: कई बार किचन का गंदा कपड़ा जरूरत से ज्यादा गंदा हो जाता है और साफ करने के बाद भी बदबू दूर नहीं जाती. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि यह बैक्टीरिया मुक्त रहे तो इसे इन टिप्स की मदद से साफ करें.

विज्ञापन
किचन के गंदे पोछे को कैसे साफ करें? Image Credit- Shutterstock

Kitchen Mop Cleaning Tips: किचन को साफ रखने के लिए झाड़ू-पोछा लगाया जाता है, ताकि गंदगी को आसानी से साफ की जा सके. पोछे से फर्श और किचन की गंदगी को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस पोछे से हम अपना घर साफ करते हैं, उसमें कितनी गंदगी होती है? कितने बैक्टीरिया हो जाते हैं. अगर समय-समय पर पोछे की सफाई ना की जाए तो वह खुद बैक्टीरिया, फफूंदी और बदबू का घर बन सकता है. ऐसे में आपको पोछा साफ करने पर भी ध्यान भी देना चाहिए, हम आपके साथ कुछ हैक्स साझा कर रहे हैं, जिनकी मदद से पोछा आसानी से साफ किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट और हाई-एनर्जी ब्रेकफास्ट, दिनभर थकान रहेगी गायब

किचन के गंदे पोछे को कैसे साफ करें? | Kitchen Mop Cleaning Tips 

पोछा साफ करने के लिए आपको सबसे पहले एक लिक्विड की जरूरत होगी. लिक्विड को आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं और इसमें पोछा रातभर के लिए भिगोकर रख सकते हैं. इससे एक फायदा होगा कि आपकी बिना मेहनत के क्लीनिंग हो जाएगी. 

विज्ञापन

क्या करें? 

  • इसके लिए सबसे पहले एक कटोरे या छोटी बाल्टी में पानी भरें. इसमें आधा कप फिटकरी का पाउडर डाल दें. 
  • फिटकरी का पाउडर डालने के बाद आधा कप सिरका और आधा कप नमक डालकर मिलाएं. 
  • अब पानी में पोछा डालकर रातभर के लिए भिगोकर रख दें. आपका पोछा बहुत आसानी से साफ हो जाएगा.

सुबह उठकर क्या करें?

  • रातभर पानी में रखने के बाद पोछे को हाथ से या ब्रश से हल्का रगड़ें. 
  • जब पोछा साफ पानी से अच्छी तरह से साफ हो जाएगा तो सुखाने के लिए थोड़ी देर लटकाएं. 
  • अब पोछा धूप में सुखाने के लिए रख दें. यकीनन आपका पोछा बहुत आसानी से साफ हो जाएगा.

किचन पोछा काला क्यों हो जाता है?

  • पोछे पर तेल और मसाले के जमने की वजह से हो जाता है. 
  • रोज गीला रहने से बैक्टीरिया हो जाते हैं और धूल-मिट्टी आपस में चिपक जाती है. 
  • कई बार सही तरीके से पोछा ना धोने की वजह से नहीं, अक्सर ऐसा होता है. 

इसे भी पढ़ें- Dinner Recipe: सुबह की बची हुई शकरकंद से तैयार करें मुलायम पूरी, यहां जानिए आसान रेसिपी स्टेप बाय स्टेप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola