Sofa Cleaning Hacks: सोफा घर का ऐसा फर्नीचर है जिसका इस्तेमाल घर के ही लोग नहीं करते बल्कि बाहर वाले भी करते हैं, आखिर बाहर से आने वाले मेहमान सबसे पहले सोफे पर ही बैठते हैं. ऐसे में सोफे की ज्यादा अच्छी सफाई करना बेहद जरूरी होता है. सोफे की सफाई में दिक्कत यह आती है कि सोफे को धोया नहीं जा सकता और इसकी कोम्पलिकेटेड बनावट का कोना-कोना कैसे साफ किया जाए समझ नहीं आता. ऐसे में यहां जानिए किस तरह सोफा साफ किया जा सकता है. घर की छोटी-मोटी चीजें इस बड़े से काम को आसान बना देती है.
यह भी पढ़ें – बाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें रसोई की यह चीज, बच जाएंगे एयर फ्रेशनर के पैसे
कैसे करें सोफे की सफाई | How To Clean Sofa
सोफे के लेबल से पहचानें सफाई का तरीका
सोफे के लेबल को देखें कि उसपर सफाई के क्या निर्देश दिए गए हैं. कुछ सोफा वॉटर बेस्ड क्लीनर्स से ही साफ किए जा सकते हैं, कुछ में सोल्वेंट बेस्ड क्लीनर्स का इस्तेमाल होता है, कुछ में पानी या सोल्वेंट बेस्ड क्लीनर किसी का भी इस्तेमाल हो सकता है और कुछ सोफा प्रोफेशनल क्लीनिंग के लिए बने होते हैं. इस तरह आप समझ सकेंगे कि सोफे की सफाई का क्या तरीका बेस्ट रहेगा.
बेकिंग सोडा छिड़क सकते हैं
सोफा पर जमी गंदगी को हटाने के लिए उसपर बेकिंग सोडा (Baking Soda) छिड़का जा सकता है. बेकिंग सोडा सोफा पर जमी गंदगी को सोख लेता है और सोफे की सफाई करता है. इसके लिए पूरे सोफा पर 15 से 20 मिनट के लिए बेकिंग सोडा छिड़ककर छोड़ दें. इसके बाद इसे झाड़कर हटा दें या वैक्यूम से साफ करें, सोफा चमकने लगता है. बेकिंग सोडा छिड़कने का एक फायदा यह भी है कि इससे सोफा से आने वाली बदबू भी दूर होती है.
सफेद सिरका करें स्प्रे
सोफा को चमकाने के लिए सफेद सिरका (White Vinegar) उसपर छिड़का जा सकता है. एक स्प्रे बोतल लें और उसमें बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिला लें. इस मिश्रण को अच्छे से हिलाकर सोफे पर हर तरफ छिड़क दें. इसे कुछ देर ऐसे ही रहने दें और चाहे तो किसी कपड़े से रगड़कर सोफे को साफ कर दें. जब सोफा सूख जाएगा तो चमका हुआ नजर आने लगेगा.
डिटर्जेंट के घोल से करें स्पॉट क्लीन
सोफा पर अगर कोई दाग लगा हो तो उसे स्पॉट क्लीन किया जा सकता है. स्पॉट क्लीन करने पर जिस जगह दाग लगा है वो हट जाता है और बाकी सोफा एकदम साफ रहता है. इसके लिए एक कटोरी में पानी लें और उसमें बर्तन धोने वाला लिक्विड सोप या फिर डिटर्जंट डाल दें. इसे मिक्स करें और इसे किसी कपड़े की मदद से सोफे पर लगे दाग पर लगाकर गोलाई में घुमाएं. इससे दाग हल्का होने लगता है और साफ हो जाता है. जहां-जहां दाग लगा हो वहां-वहां सोफे को स्पॉट क्लीन (Spot Clean) किया जा सकता है. अगर सोफा गीला हो जाए तो उसपर हवा लगाकर उसे सुखाया जा सकता है. इसके अलावा, ब्लो ड्रायर से गीले स्पॉट्स सूख जाते हैं.
पालतु के बाल कैसे हटाएं
अगर घर में पालतु डॉग या कैट है और सोफे पर उसके बाल लगे रहते हैं तो उन्हें हटाने के लिए लिन्ट रॉलर या किसी ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे सोफे से छोटे-बड़े सभी बाल हट जाते हैं.
लेदर का सोफा कैसे करें साफ
- लेदर के सोफे को साफ करने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है. इसे आप रोजाना माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ कर सकते हैं. कपड़े को पानी से गीला करने के बाद सोफा पोंछा जा सकता है.
- साबुन वाले पानी में कपड़ा डुबाकर सोफे को स्पॉट क्लीन कर सकते हैं. कपड़े को सोफे पर हल्के से छुआकर साफ करें ताकि सोफा एक्स्ट्रा पानी ना सोख ले.
- लेदर का सोफा साफ करने के लिए लेदर कंडीशनर का इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- नहीं है आलता तो इन चीजों से कर लीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं, खूबसूरती पर लग जाएंगे चार चांद
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
2 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
3 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
5 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
21 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
21 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
22 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
23 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines