हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

करवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, जानिए घर पर सुनार जैसा केमिकल तैयार करने का तरीका

How To Clean Silver: समय के साथ चांदी काली पड़ने लगती है और गंदी दिखना शुरू हो जाती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह घर पर ही काली पड़ी चांदी की अच्छी सफाई की जा सकती है. कालापन साफ होकर चांदी नई जैसी दिखने लगती है.

विज्ञापन
काली पड़ी हुई चांदी को कैसे साफ करें? Image Credits - AI

Chandi Kaise Saaf kare: पैरों में ज्यादातर चांदी पहनी जाती है. महिलाएं पैरों पर पायल या बिछिया ही पहनती हैं और लंबे समय से पहने रहने पर या रखे-रखे भी चांदी पर टार्निश आ जाती है. इससे चांदी अपनी चमक के साथ ही रंगत भी खो देती है और काली पड़ने लगती है. हवा में मौजूद केमिकल रिेएक्शन से चांदी पर कोटिंग हो जाती है जिससे चांदी काली नजर आने लगती है. ऐसे में अगर आप भी चांदी के कालेपन (Tarnished Silver) को साफ करना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह घर पर ही सुनार की तरह चांदी चमकाई जा सकती है. असल में सुनार जिस केमिकल रिएक्शन का इस्तेमाल करते हैं उसे घर पर तैयार करना मुश्किल नहीं है.

यह भी पढ़ें – करवाचौथ पर पूजा के बाद साड़ी नहीं बल्कि पहनें ये कूल आउटफिट्स, एथनिक और मॉडर्न लगेगा आपका लुक

काली पड़ी चांदी को कैसे करें साफ | How To Clean Silver At Home

बेकिंग सोडा और एलुमिनियम का नुस्खा

विज्ञापन

सुनार की तरह चांदी की सफाई करने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) और एलुमिनियम का नुस्खा आपके काम आ सकता है. इसके लिए आपको एक बाउल, एलुमिनियम फॉइल, उबलता हुआ पानी, एक कप पानी के अनुपात में एक चम्मच बेकिंग सोडा, चम्मच और साफ सूखा कपड़ा चाहिए होगा.

  • सबसे पहले बाउल भरने लायक पानी लेकर उबालने के लिए रखें. इसके बाद बाउल लेकर उसपर एलुमिनियम फॉइल को बिछा दें. एलुमिनियम फॉइल के चमकदार हिस्से को ऊपर की तरफ रखें.
  • इसके बाद बाउल में बेकिंग सोडा डालें.
  • अब ऊपर से पानी डाल दें. बेकिंग सोडा, पानी और एलुमिनियम फॉइल का एकसाथ रिएक्शन होने पर बाउल में बबल्स उठने लगेंगे.
  • इसमें अब अपने चांदी के गहने या जो भी चांदी की चीज आपको साफ करनी है डाल दें.
  • इस बात का ध्यान रखें कि गहने पूरी तरह इस पानी में डूब जाएं.
  • 4 से 5 मिनट के लिए चांदी को इस सोल्यूशन में छोड़ दें. बहुत ज्यादा टार्निश वाली चीजों को आप 10 मिनट के लिए भी पानी में छोड़ सकते हैं.
  • अब चम्मच या चिमटे की मदद से पानी से चांदी को निकाल लें.
  • चांदी के गहनों को सूखे साफ कपड़े से साफ कर लें. आपको चांदी की चमक दखकर हैरानी होने लगेगी.

नींबू और नमक भी आएगा काम

विज्ञापन

काली पड़ी चांदी को नींबू और नमक से भी साफ किया जा सकता है. इसके लिए गर्म पानी लें और उसमें 3 चम्मच नमक और एक नींबू का रस डाल लें. इसमें टार्निश वाली काली पड़ी चांदी को डालें और 5 मिनट के लिए डुबोकर रखने के बाद बाहर निकाल लें. अब साफ कपड़े से चांदी की सफाई करें. चांदी का कालापन साफ होता नजर आएगा.

केचअप का कर सकते हैं इस्तेमाल

विज्ञापन

बाजार से केचअप खरीदकर भी आप चांदी को साफ कर सकते हैं. थोड़े से केचअप को चांदी की पायल या बिछिया (Chandi Ki Bichhiya) पर डालें और एक साफ सॉफ्ट ब्रश वाले टूथब्रश से चांदी को घिसकर साफ करें. आपको चांदी की चमक बढ़ी हुई दिखेगी. इस मेथड से चांदी से बदबू आ सकती है इसीलिए ध्यान रखें.

आजमाकर देखें टूथपेस्ट

विज्ञापन

मटर जितना टूथपेस्ट लेकर उसे चांदी पर रगड़ें और बर्तन धोने वाले स्पॉन्ज से साफ करें. इसके बाद हल्के गर्म पानी से चांदी को धोकर साफ किया जा सकता है. चांदी पर चमक नजर आने लगती है.

यह भी पढ़ें – करवाचौथ पर खरीद रही हैं नथ तो यहां देखिए लेटेस्ट डिजाइन, ये Nose Rings बढ़ा देंगी चेहरे की खूबसूरती

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola