हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चांदी की काली ज्वेलरी कैसे साफ करें? इन आसान टिप्स से वापस आएगी नई जैसी चमक

Chandi Ki Jewellery Kaise Saaf Kare:चांदी की ज्वेलरी को सही तरह से नहीं रखा जाए तो यह काली पड़ने लगती है. इसलिए इसे एक पेपर में लपेटकर रखें और समय पर टूथपेस्ट की मदद से साफ करते रहें.

विज्ञापन
चांदी के गहनों से कालापन कैसे दूर करें? Image Credit- Freepik

Silver Jewlery Cleaning Tips: सोना इतना महंगा हो गया है कि लोग अब चांदी की ज्वेलरी पहनने लगे हैं. चांदी की ज्वेलरी खूबसूरत तो लगती है, लेकिन बहुत जल्दी काली हो जाती है. हालांकि, सोना बिल्कुल भी काला नहीं होता, लेकिन चांदी हवा लगने की वजह से काली हो जाती है. कुछ ही दिनों में यह अपनी चमक खोने लगती है. ऐसे में जरूरी है कि इसे साफ करने का सही तरीका मालूम हो, क्योंकि बार-बार मार्केट जाकर चांदी की ज्वेलरी को साफ नहीं किया जा सकता. इसलिए हम आपके साथ कुछ ऐसे हैक्स साझा कर रहे हैं जिनकी मदद से चांदी की ज्वेलरी को चमकाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- डाइट पर हैं और खाना चाहते हैं कुछ क्रिस्पी और टेस्टी? बनाएं ये मूंग दाल चीला, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

चांदी की ज्वेलरी को साफ करने के हैक्स | Chandi Ki Jewellery Kaise Saaf Karen

एल्युमिनियम फॉयल- आप चांदी की ज्वेलरी को एल्युमिनियम फॉयल की मदद से साफ कर सकते हैं. इसके लिए आपको बेकिंग सोडा की भी जरूरत होगी. बस आपको गर्म पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिलाना होगा और एल्युमिनियम फॉयल की मदद से साफ करना होगा.
डिशवॉशिंग लिक्विड- डिशवॉशिंग लिक्विड की मदद से भी चांदी की ज्वेलरी को साफ किया जा सकता है. बस आपको 10 मिनट तक ज्वेलरी को डिशवॉशिंग लिक्विड वाले पानी में भिगोकर रखकर साफ करना होगा.
टूथपेस्ट- टूथपेस्ट की मदद से भी चांदी को साफ किया जा सकता है. इससे नई जैसी चमक वापस आ जाएगी और ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
इमली का पेस्ट- आपको बस थोड़ी-सी इमली लेकर उसे गुनगुने पानी में भिगो देना है. 10 मिनट बाद जब इमली नरम हो जाए तो उसे हाथों से मसलकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को चांदी की ज्वेलरी पर हल्के हाथों से रगड़ें.

विज्ञापन

चांदी की ज्वेलरी काली क्यों होती है?

चांदी की ज्वेलरी हवा के संपर्क में आने से काली हो जाती है, क्योंकि इसमें मौजूद हाइड्रोजन सल्फाइड सल्फर यौगिकों के संपर्क में आने से काला हो जाता है. साथ ही, ज्वेलरी पर सिल्वर सल्फाइड की एक काली परत बन जाती है. इसलिए इसे हवा से बचाना बहुत जरूरी होता है.

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर क्या लगाएं कि चेहरा साफ दिखे? आचार्य बालकृष्ण ने बताया कौन सा औषधीय पौधा आएगा काम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola