Wooden Furniture Cleaning Tips: घर में लकड़ी का फर्नीचर सुंदर तो लगता ही है, साथ ही घर को एक्सपेंसिव और एस्थेटिक लुक भी देता है. लेकिन, लकड़ी के फर्नीचर की चमक को मेंटेन करना थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है. इस फर्नीचर की सही तरह से देखरेख और सफाई ना की जाए तो यह कुछ ही दिनों में पुराना होने लगता है. ऐसे में समय-समय पर सही तरह से लकड़ी की अलमारी, मेज, कुर्सियों, कैबिनेट्स और पलंग वगैरह को साफ करना जरूरी होता है. यहां जानिए घर पर ही कैसे करें लकड़ी के महंगे फर्नीचर की सफाई. यहां बताए हैक्स (Cleaning Hacks) आपके बेहद काम आएंगे.
यह भी पढ़ें – पीतल के बर्तन साफ करने के लिए क्या करना चाहिए? यहां जानिए ऐसे दमदार हैक्स जिनसे चमक जाएंगे Brass Utensils
लकड़ी के फर्नीचर की कैसे करें सफाई
बेकिंग सोडा का लिक्विड
लकड़ी के फर्नीचर को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का क्लीनर तैयार किया जा सकता है. इस क्लीनर को बनाने के लिए बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा, वाइट बिना जैल वाला टूथपेस्ट और पानी मिलाएं. इस मिश्रण को किसी कपड़े पर लगाकर फर्नीचर के जिद्दी दागों को साफ करें. पानी के दाग और हीट मार्क्स हटाने में यह असर दिखाता है.
पानी और सिरका
एक कप विनेगर में 2 कप पानी मिलाकर सोल्यूशन तैयार करें. इस सोल्यूशन में कपड़े को डुबोकर लकड़ी का फर्नीचर साफ किया जा सकता है.
सिरका और तेल
लकड़ी के फर्नीचर के दाग हटाने में यह नुस्खा भी काम आ सकता है. बराबर मात्रा में सिरका (Vinegar) और तेल लेकर मिला लें. इसमें कपड़ा डुबोएं और एक्स्ट्रा लिक्विड को निचोड़कर निकाल दें. अब इस कपड़े से लकड़ी को साफ करें.
डिस सोप से बनाएं लिक्विड
2 कप गर्म पानी में एक चम्मच डिश सोप मिलाएं और लिक्विड तैयार करें. इस लिक्विड को लकड़ी पर जमी चिपचिपाहट को हटाने के लिए इस्तेमाल करें.
स्टील वूल से हटाएं दाग
फर्नीचर के जिद्दी दागों को हटाने के लिए फाइन ग्रेड स्टील वूल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे हल्के हाथों से लकड़ी के जिद्दी दागों को साफ करने के लिए लकड़ी के ग्रेन की दिशा में चलाएं. ध्यान रहे कि आप बहुत ज्यादा प्रेशर ना लगाएं.
पॉलीश्ड वुडेन फर्नीचर कैसे साफ करें
- पॉलीश्ड वुडेन फर्नीचर को साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े से फर्नीचर की सफाई करें.
- हफ्ते में एक बार गीले कपड़े पर साबुन के पतले घोल को लगाकर फर्नीचर की सफाई करें. इसके तुरंत बाद ही सूखे कपड़े से पोंछकर फर्नीचर को सुखा लें.
- सिरके और पानी को मिलाकर इस मिश्रण में कपड़ा भिगोएं और इस कपड़े उंगलियों के निशान और अन्य दागों को हटाएं.
- ध्यान रहे कि आप सफाई में बहुत ज्यादा पानी, हार्ड केमिकल्स या सूरज की धूप और एक्स्ट्रा हीटिंग का इस्तेमाल ना करें.
- हर कुछ दिनों या हफ्तों में लकड़ी के फर्नीचर की सतह पर नेचुरल ऑयल लगाते रहें, इससे लकड़ी लंबे समय तक नई जैसी रहती है और इसमें दरारें नहीं पड़ती हैं.
यह भी पढ़ें – नवरात्रि से पहले इस तरह करें तांबे के लोटे की सफाई, इस चीज से नए जैसे चमकते हैं कॉपर के बर्तन
संबंधित खबरें
दिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
4 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
22 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines