Mutton Ko Saaf Karne Ka Tarika: नॉनवेज खाने वाले हमेशा कुछ नया खाने की तलाश में रहते हैं और मटन का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. अब तो वैसे ही रमजान आ रहे हैं और लोग मटन से तरह-तरह की डिशेज बनाना पसंद करेंगे. ऐसे में आपकी मेहनत खराब ना हो तो बेहतर होगा कि आप इसे सही तरह से वॉश करें. कई बार मटन की बदबू धोने के बाद भी नहीं जाती और स्वाद बेकार करने का काम करती है. आपके साथ ऐसा ना हो, हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से मटन को साफ तरीके से धोया जा सकता है.
क्या मटन को नींबू से धोना सही है?
मटन को साफ पानी से धोने के बजाय नींबू वाले पानी में धोना बेस्ट रहेगा. आप हल्का नींबू का रस भी डाल सकते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड मटन के तमाम बैक्टीरिया कम करके बदबू को दूर करने का काम करता है. इससे कच्ची बदबू कुछ हद तक कम हो जाती है और मटन फ्रेश महसूस होता है.
मटन को नींबू वाले पानी से धोने का तरीका
मटन को बार-बार धोने से अच्छा है कि आप एक बार में ही बदबू को मिटाने की कोशिश करें और नींबू का इस्तेमाल करें.
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में ठंडा पानी लें और मटन को धोएं और बहते पानी में 1 से 2 बार धोकर रख दें.
- अब इसी बाउल में 2 चम्मच नींबू का रस और नमक मिलाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद हल्का पानी डालकर धो लें.
- अगर नींबू नहीं है तो 1-2 चम्मच सफेद सिरका भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह बदबू को कम करने में काफी मददगार है.
1 हफ्ते पुराने मटन को कैसे साफ करें?
मटन को धोने के बाद लहसुन-अदरक के पेस्ट में मैरिनेट करें और कुछ देर के लिए रख दें. आप हल्दी और दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से बदबू काफी हद तक दूर हो जाएगी और मटन जल्दी भी पक जाएगा.
इन बातों का रखें ध्यान
मटन को धोते वक्त ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें. ऐसा करने से इसका टेक्सचर खराब हो जाएगा और जरूरत से ज्यादा मुलायम होकर टूट जाएगा. इसलिए बेहतर होगा कि आप मटन को धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- Valentine’s Day मनाने के लिए मना कर रहा है पार्टनर तो यहां जानिए पार्टनर को वेलेंटाइन्स डे मनाने के लिए कैसे मनाएं
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
13 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
16 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
17 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
18 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
19 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
21 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
22 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
23 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines