Cleaning Tips: हर घर की रसोई में किचन टॉवल का इस्तेमाल रोज होता है चाहे हाथ पोंछने हों, बर्तन सुखाने हों या फिर गैस साफ करनी हो। लेकिन समय के साथ ये टॉवल इतने गंदे और दागदार हो जाते हैं कि कई लोग इन्हें फेंकना ही बेहतर समझते हैं। खासकर जब उन पर तेल, मसाले या हल्दी के दाग लग जाते हैं, तो उन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी ऐसा करने वाली हैं, तो एक बार रुक जाइए किचन टॉवल को नया जैसा चमकदार बनाने का एक आसान तरीका अपनाकर आप उसे फिर से इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक सरल और असरदार उपाय।
बेकिंग सोडा में टॉवल को उबालें
गंदी किचन टॉवल को नया जैसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब इसमें गंदा किचन टॉवल डालकर 10-15 मिनट तक उबालें। यह तरीका टॉवल के दागों को ढीला करता है और उसमें जमी चिकनाई को भी हटा देता है। इसके साथ ही कपड़ें से आने वाली स्मेल को भी दूर करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- Cleaning Tips: त्योहारों से पहले बस 5 मिनट में चमकाएं भगवान की मूर्तियां, वो भी बिना पितांबरी के
टॉवल को अच्छी तरह सुखाएं
जब किचन टॉवल अच्छे से उबालने के बाद टॉवल को ठंडे पानी से धो लें और अच्छी तरह निचोड़कर धूप में सुखा लें। धूप में सुखाने से बैक्टीरिया और बदबू भी खत्म हो जाती है, जिससे टॉवल साफ और ताजा महसूस होता है।
नींबू और नमक से करें आखिरी सफाई
इसके साथ ही अगर किचन टॉवल पर कुछ दाग फिर भी बचे हों, तो टॉवल पर थोड़ा नींबू का रस और नमक रगड़ें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद धोने से टॉवल पूरी तरह साफ हो जाएगा और उसमें ताजगी भी बनी रहेगी।
आप इस उपाय को हफ्ते में एक बार जरूर अजमाएं। जिससे आपके किचन टॉवन नए जैसे बने रहेंगे।
ये भी पढ़ें- kitchen Tips: ऑफिस के साथ किचन भी मैनेज करना है? तो ये ट्रिक्स आपकी लाइफ बदल देंगे
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
6 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
8 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
8 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
11 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
13 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
14 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
15 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines