Easy Hacks For Gas Burner: इस मौसम में वैसे ही काम करने का मन नहीं करता और पानी से जुड़ा कोई भी काम करने में बहुत आलस आता है. ऐसे में गैस के बर्नर रोजाना साफ नहीं हो पाते, लेकिन इन्हें रोज साफ करना बेहद जरूरी है क्योंकि बर्नर पर जमी चिकनाई और गंदगी ना सिर्फ गैस की फ्लेम को कमजोर करती है, बल्कि समय के साथ बदबू भी पैदा करती है. कई बार इसपर लगी चिकनाई इतनी जम जाती है कि साफ करने में परेशानी होती है. ऐसे में इस लेख में बताए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं. यहां पर हम आपको बर्नर साफ करने के असरदार तरीके साझा कर रहे हैं, जिसे अपनाने के लिए ज्यादा रगड़ना नहीं पड़ेगा.
गर्म पानी का करें इस्तेमाल
गैस बर्नर को साफ करने के लिए गर्म पानी मददगार साबित हो सकता है. आप गैस बर्नर को निकालकर कुछ देर के लिए गर्म पानी में डुबोकर रख दें. इससे इसके छेद में जमी चिकनाई आसानी से साफ हो जाएगी और बर्नर आसानी से साफ हो जाएंगे. अगर आप चाहें तो पानी में बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं.
साफ करने का तरीका
बर्नर को साफ करने के लिए नींबू के छिलके का इस्तेमाल करें. इसमें मौजूद एसिड गंदगी को तुरंत साफ करने का काम करता है. अगर आप नींबू के छिलके के साथ टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें तो आपको ज्यादा फायदा होगा. इन दोनों को इस्तेमाल करने के लिए आपको नींबू के छिलके के ऊपर टूथपेस्ट डालकर बर्नर को साफ करना होगा.
स्टोव कैसे साफ करें?
- सफाई शुरू करने से पहले गैस सप्लाई बंद कर दें और स्टोव को ठंडा होने दें.
- फिर बर्नर को निकालें और स्टैंड को अलग कर लें ताकि सफाई आसानी से की जा सके.
- अब एक टब में गर्म पानी भरें और डिशवॉश की मदद से बर्नर और स्टोव को साफ करें.
- सभी हिस्सों को साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखाएं, फिर स्टोव का इस्तेमाल करें.
- इस्तेमाल करने से पहले कपड़े से अच्छी तरह से साफ कर लें. बस आपका स्टोव बिल्कुल साफ हो चुका है.
- अगर इसपर गंदगी जमी हुई है तो आपको ऊपर से नमक डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ देना है.
इसे भी पढ़ें- मेरठ की मशहूर नानखटाई बिस्कुट की सीक्रेट रेसिपी, घर पर तैयार करने के लिए इन सामग्रियों का करें इस्तेमाल
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 hr agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
3 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
7 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
21 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
22 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines