बालकनी का कबूतरों ने कर दिया बुरा हाल? सूखी बीट की सफाई करने के लिए ये टिप्स आएंगे काम

How To Clean Dry Pigeon Droppings: अगर आपकी बालकनी को कबूतर की बीट ने बेकार कर दिया है तो हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से इसे साफ करना आसान हो सकता है. आप सफाई करते वक्त इन टिप्स को अपना सकते हैं.

How To Clean Dry Pigeon Droppings

सूखी बीट साफ करने का तरीका. Image Credit- Freepik

Kabutar Ki Tatti Saaf Kaise kare: कबूतर अक्सर घर की बालकनी और खाली जगहों को अपना ठिकाना बना लेते हैं. दिन में तो हम उन्हें भगाने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन रात के समय ये बालकनी में बैठकर गंदगी फैला देते हैं. सुबह उठते ही सूखी बीट, बदबू और गंदे फर्श को देखकर परेशानी बढ़ जाती है. अगर वक्त पर इसे साफ ना किया जाए तो यह सूख जाती है और इसे हटाने में काफी दिक्कत होने लगती है. इस मौसम में तो वैसे भी सफाई करने में परेशानी होती है. अगर आप इसी लिस्ट में शामिल हैं तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हमने कुछ ऐसे टिप्स साझा किए हैं जो कबूतर की बीट को साफ करने में मददगार साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कबूतर की बीट कैसे साफ करें? | How To Clean Pigeon Droppings

सूखी बीट हटाने के लिए आप नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. इन टिप्स की मदद से आपका काम यकीनन बहुत ही आसान हो जाएगा.

  • मास्क वियर करें- सबसे पहले अपने हाथों में दस्ताने पहनें और मास्क वियर करें. कई बार बीट में मौजूद बैक्टीरिया और फंगस नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप कबूतर की बीट साफ करने से पहले इन बातों पर ध्यान दें.
  • सूखी बीट को पानी से गीला करें- मास्क या दस्ताने पहनने के बाद पानी डालकर बीट वाले हिस्से को गीला करें. इससे बीट को साफ करना थोड़ा आसान हो जाएगा. साथ ही, ऐसा करने से धूल उड़ने और संक्रमण का खतरा कम हो जाता है.
  • ब्रश का इस्तेमाल करें- पानी डालने के बाद ब्रश की मदद से बीट को हटाने की कोशिश करें. अगर यह आसानी से हट रही है तो आपको पानी डालने की जरूरत नहीं है. वहीं, अगर बीट अभी भी जमी हुई नजर आ रही है तो आपको साबुन या डिटर्जेंट मिलाकर साफ करना होगा.
  • डिसइंफेक्टेंट इस्तेमाल करें- बीट को बहुत ही आसानी से साफ करने के लिए डिसइंफेक्टेंट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे बैक्टीरिया और फंगस खत्म हो जाते हैं. आप इसे साफ करने से पहले 10 मिनट या आधे घंटे पहले इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका स्प्रे आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा.
  • साफ पानी से धो लें- इसके बाद साफ पानी से धोकर बालकनी को क्लीन कर लें. इससे आपका काम बहुत ही आसान हो जाएगा. बाकी आप बालकनी को साफ और सूखा रखें. अगर कबूतर दिख रहे हैं तो उनके लिए अगर से कोना बना दें.

कबूतर किस चीज से डरते हैं?

कबूतर का दिल बहुत ही नाजुक होता है. इसलिए तो वे बहुत सारी चीजों से डरते हैं और दूर भागते हैं. इसमें कई चीजें शामिल हैं, जैसे चमकती हुई चीज, काली चीज या शोर-शराबे वाली चीज आदि. लेकिन, आप काली चीज का इस्तेमाल करें. इसमें प्लास्टिक की पॉलीथिन भी शामिल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ