Kitchen Hacks: पूड़ी और पकौड़ी की प्लेट सामने आते ही मन खुश हो जाता है लेकिन कड़ाही में बचा तेल देखकर मन खराब हो जाता है क्योंकि तेल इतना काला हो जाता है कि उसमें पूड़ी-पकौड़ी के जले हुए टुकड़े नीचे रह जाते हैं और ऊपर से उसमें तलने की तेज महक भी रह जाती है जिसकी वजह से उसे दोबारा इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता है. खासकर जब आपको एक ही तेल में कई बैच तलने हों तब तो ये समस्या और भी ज्यादा हो जाती है. लेकिन, इस परेशानी से बचने के लिए आप कुछ छोटे बदलाव करके आप तेल की महक और रंग दोनों से ही छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं इस वायरल हैक के बारे में.
यह भी पढ़ें – ऑफिस में बार-बार लगती है भूख तो डेस्क पर रखें ये 7 हेल्दी स्नैक्स, काम पर लगा पाएंगे ध्यान
आखिर तेल क्यों पड़ जाता है काला
पूड़ी और पकौड़े तलते समय उनके छोटे-छोटे टुकड़े तेल में ही रह जाते हैं जो कड़ाही में पड़े-पड़े गर्म तेल की वजह से जल जाते हैं और इसी कारण तेल का रंग काला सा हो जाता है. दिक्कत तो तब आती है जब यही जले हुए टुकड़े पूड़ी-पकौड़ी की सतह पर चिपक जाते हैं. कभी-कभी इन टुकड़ों की जली हुई महक भी तेल से आने लगती है.
बैटर बहुत पतला हुआ तो तेल जल्दी बिगड़ सकता है
अगर आपके पकौड़े का घोल जरूरत से ज्यादा पतला हो गया है तो कड़ाही में ज्यादा छोटे-छोटे टुकड़े गिर सकते हैं और यही नहीं बहुत ढीले घोल से पकौड़े तेल में फैल भी सकते हैं और उनके टुकड़े जल सकते हैं जिसकी वजह से तेल गंदा हो सकता है. इसलिए बैटर ऐसा रखें जो थोड़ा गाढ़ा हो लेकिन बहुत ज्यादा भारी न हो.
तेल को धुआं छोड़ने तक गर्म न करें
लोग अक्सर ये समझते हैं कि अगर कड़ाही से धुआं उठने लगे तो इसका मतलब तेल अच्छे से गर्म हो गया है लेकिन बहुत ज्यादा तेल गर्म होने से बाहर की परत जल सकती है और छोटे टुकड़े जल्दी काले पड़ सकते हैं. इसलिए पूड़ी या पकौड़े बनाते समय तापमान को एक जैसा रखना बहुत जरूरी होता है.
अगला बैच डालने से पहले ये 10 सेकंड का काम करें
जब आप एक बैच बना लें तब अगला बैच डालने से पहले पिछले बैच के तेल में तैरते हुए जले टुकड़े कलछी की मदद से निकाल लीजिए. अगर तेल बहुत ज्यादा झागदार हो गया है तो तुरंत ही अगला बैच मत डालिए थोड़ी देर का इंतजार करिए.
तेल बचा है तो दोबारा इस्तेमाल से पहले ये जांच करें
अगर आप बचे हुए तेल से एक के बाद एक बैच बना रहे हैं तो इसका इस्तेमाल सोच समझ कर करिए. तेल को टेस्ट करिए अगर तेल में अजीब सी या बहुत तेज गंध आ रही है बहुत तेज धुआं निकल रहा है या तेल बहुत गाढ़ा या चिपचिपा दिख रहा है तो फिर उसको बार-बार इस्तेमाल न करें.
यह भी पढ़ें – किचन के सिंक में लग गए हैं पानी के दाग और दिखने लगी है गंदगी तो इस घोल से करें साफ, घर पर तैयार करें इस तरह
संबंधित खबरें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
7 hrs agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
11 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
12 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
13 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
15 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
2 days agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines