Kadai Ko Saaf Karne Ke Tips: खाना बनाते वक्त कई बार कड़ाही का इस्तेमाल किया जाता है. कड़ाही में खाना ना सिर्फ जल्दी बन जाता है, बल्कि स्वादिष्ट भी लगता है. कई रिसर्च में कड़ाही में बनने वाला खाना कुकर के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होता है. हालांकि, खाना बनाते समय कई बार जल्दबाजी या ध्यान भटकने की वजह से खाना कड़ाही में जल जाता है. जली हुई कड़ाही को साफ करना किसी मुश्किल काम से कम नहीं लगता, लेकिन हर बार उसे रगड़-रगड़ कर साफ करना जरूरी नहीं है. कुछ आसान और घरेलू किचन हैक्स अपनाकर आप सिर्फ 5 मिनट में अपनी कड़ाही को फिर से चमका सकते हैं, कैसे? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कड़ाही साफ करने का आसान तरीका क्या है.
इसे भी पढ़ें- Weekend Trip Near Delhi: सिर्फ 2 दिन की छुट्टी में घूम आएं ये 2 शानदार और सस्ती जगहें
कड़ाही कैसे साफ करें? | Cleaning Tips For Kadai
नमक और नींबू का कमाल- कड़ाही को साफ करने के लिए नींबू और नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है. नमक और नींबू का घोल घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसके लिए आपको कड़ाही में नमक डालना होगा और फिर नींबू का रस डालकर मिलाना होगा. इसके बाद, छिलके से हल्के हाथों से कड़ाही को रगड़ें, ताकि जले हुए दाग आसानी से साफ हो जाएं.
बेकिंग सोडा और पानी- कड़ाही में एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा डालें और पानी मिलाएं. इसके बाद गैस ऑन करें और पानी को 5 मिनट तक उबाल लें. इसके बाद हल्के स्क्रबर की मदद से साफ करें, ताकि जला हुआ हिस्सा आसानी से निकल जाए.
विनेगर का इस्तेमाल- आप विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इससे जली हुई कड़ाही आसानी से साफ हो जाएगा. इसके लिए आपको कड़ाही में पानी डालना होगा और फिर सिरका डालें. इसके बाद हल्के हाथ से कड़ाही को साफ करें.
डिशवॉश और गर्म पानी- अगर दाग ज्यादा गहरा नहीं है तो कड़ाही में गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड डालकर 5 मिनट छोड़ दें. इसके बाद साफ करना काफी आसान हो जाएगा. अगर कड़ाही ज्यादा गंदी है तो आपको ज्यादा डिशवॉश डालना होगा.
आलू और बेकिंग सोडा- आलू को आधा काटकर उस पर बेकिंग सोडा लगाएं और कड़ाही पर रगड़ें. यह नेचुरल स्क्रबर की तरह काम करता है और जिद्दी दाग हटाता है. आलू से कड़ाही का कालापन दूर होता है.
इसे भी पढ़ें- पनीर उत्तपम से करें हेल्दी सुबह की शुरुआत, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
संबंधित खबरें
दिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 hr agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
2 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
3 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
5 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
21 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
21 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
22 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
23 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines