सुबह की चाय बनाते समय अगर दूध या चाय नीचे लग जाए तो बर्तन के अंदर जली हुई काली परत जम जाती है. इसे नॉर्मल साबुन और स्क्रबर से साफ करना काफी मुश्किल हो सकता है. कई बार-बार रगड़ने के बावजूद बर्तन पर जले हुए निशान रह जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो बर्तन को तुरंत फेंकने की जरूरत नहीं है. किचन में मौजूद कुछ नॉर्मल चीजों की मदद से जले हुए बर्तन को साफ करने की कोशिश की जा सकती है. आप इस लेख में बताई गई चीजों का इस्तेमाल करके देख सकते हैं, अगर साफ हुआ तो नई जैसी चमक वापस आ सकती है.
इसे भी पढ़ें- Winter Skin Care: फटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए इस्तेमाल का तरीका
बेकिंग सोडा आएगा काम
जले हुए हिस्से पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें और उसमें इतना पानी डालें कि पेस्ट जैसा बन जाए. इसे कुछ देर लगा रहने दें. इसके बाद मुलायम स्क्रबर से धीरे-धीरे रगड़ें और पानी से धो लें. ज्यादा जमी हुई परत के लिए बेकिंग सोडा और पानी को बर्तन में डालकर कुछ मिनट गर्म भी किया जा सकता है.
सफेद सिरका करें इस्तेमाल
सफेद सिरका भी जले हुए दागों को ढीला करने में मदद कर सकता है. बर्तन में पानी और सफेद सिरका डालकर कुछ मिनट गर्म करें. गैस बंद करने के बाद इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर बर्तन को नॉर्मल डिशवॉशिंग लिक्विड से साफ करें. अगर बर्तन पर कोटिंग है तो इसे इस्तेमाल करने से बचें.
नींबू और नमक से करें सफाई
नींबू और नमक का इस्तेमाल भी जले हुए निशानों को साफ करने के लिए किया जाता है. जले हुए हिस्से पर थोड़ा नमक डालें और आधे नींबू से हल्के हाथों से रगड़ें. कुछ मिनट बाद पानी से धोकर डिशवॉशिंग लिक्विड से साफ कर लें. यह तरीका हल्के निशान को साफ करने के लिए बेस्ट माना जाता है.
अजवाइन का पानी आएगा काम
जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए अजवाइन का पानी इस्तेमाल किया जा सकता है. आप पतीली में अजवाइन का पानी डालकर उबाल सकते हैं. ऐसा करने से कुछ ही देर में जला हुआ निशान आसानी से साफ हो जाएगा. आप इसके साथ लहसुन की कली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
बर्तन को दोबारा जलने से कैसे बचाएं?
चाय या दूध बनाते समय फ्लेम हल्का रखें और बर्तन को लंबे समय तक बिना देखे गैस पर न छोड़ें. दूध वाली चाय बनाते समय बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहें, जिससे दूध के नीचे लगने और बर्तन जलने का खतरा कम हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- बिना अलमारी के कपड़े कैसे स्टोर करें? यहां जानिए कपड़ों को बिना वॉर्डरोब स्टोर करने का सही तरीका
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
49 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines