Teddy Cleaning Tips: ज्यादातर बच्चों का फेवरेट सॉफ्ट टॉय महीनों तक नहीं धोया जाता है और उससे बदबू तक आने लगती है. कभी-कभी टेडी बियर पर बाहर से सिर्फ थोड़ी धूल दिखाई दे सकती है, लेकिन उसके रोओं के बीच पसीना, खाने के छोटे कण और दूसरी गंदगी जमा हो सकती है. यहां तक कि टेडी बियर (Teddy Bear) साफ न होने पर उसमें बैक्टीरिया भी हो सकते हैं, जो आपके बच्चे की सेहत के लिए सही नहीं हैं. आइए जानते हैं आखिर टेडी बियर की सफाई कैसे की जाए.
यह भी पढ़ें – 5 जगहों पर कभी नहीं जलानी चाहिए अगरबत्ती, चिंगारी भड़कने का रहता है खतरा
टेडी बियर की कैसे करें सफाई
टेडी बियर को साफ करने से पहले उस पर लगे लेबल पर उसे धोने के निर्देश जरूर देखें. कई टेडी पर सिर्फ उसकी सतह पर सफाई करने का निर्देश ही होता है और उसे पानी से धोने की मनाही होती है. इसके साथ ही टेडी की आंख, नाक, रिबन, बटन या दूसरे सजावटी हिस्से भी एक बार चेक कर लें कि कहीं वो ढीले तो नहीं हैं. अगर कहीं सिलाई खुली है, तो उसे पानी में डालने से पहले ही सही कर लीजिए.
पहले सूखी धूल और गंदगी निकालें
टेडी को तुरंत पानी में डालने से पहले उसे हल्के हाथों से झाड़ लीजिए. किसी मुलायम ब्रश या साफ सूखे कपड़े की मदद से उसके रोओं के बीच जमी धूल भी निकाल लीजिए. ऐसा करने से पानी से सफाई करने पर मिट्टी या धूल और ज्यादा चिपकने से बच सकती है.
हल्की गंदगी में पूरे टेडी को न भिगोएं
अगर आपके बच्चे का टेडी पूरा गंदा नहीं है और उसके सिर्फ किसी एक हिस्से पर ही दाग है, तो पूरे टेडी को धोने की जरूरत नहीं. इसे साफ करने के लिए एक मुलायम कपड़े को हल्के साबुन मिले पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लीजिए, उसके बाद इससे दाग वाली जगह साफ कर लीजिए. ध्यान रहे कि आप जोर से रगड़ने की जगह हल्के हाथों से ही सफाई करें.
टेडी को भी बहुत गर्म पानी से बचाएं
जिस टेडी को पानी से धोने की जरूरत भी है, उसे धोने के लिए बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें. बस आप हल्के साबुन या डिटर्जेंट की मदद से इसे हल्के हाथों से साफ कर सकते हैं.
सही तरीके से सुखाना है जरूरी
टेडी को अच्छे से साबुन या डिटर्जेंट से साफ करके पानी से धोने के बाद जरूरी है कि उसे अच्छे से सुखाया जाए ताकि उससे बदबू न आए. टेडी को धोने के बाद साफ तौलिये से उसे पोंछ लीजिए और किसी हवादार जगह पर इसे सूखने के लिए रख दीजिए.
बदबू वापस न आए इसलिए सफाई की आदत बनाएं
अपने बच्चों को ये सिखाएं कि वो टेडी से खेलते वक्त उसे गंदे फर्श पर न रखें. समय-समय पर टेडी की सूखी सफाई भी करते रहिए ताकि उसमें ज्यादा गंदगी जमा न हो.
यह भी पढ़ें – Lunch Bag Care: गंदे और बदबूदार लंच बैग को बिना पानी ऐसे करें साफ, मिनटों में हो जाएगा फ्रेश
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
4 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
5 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
6 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
6 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
8 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
8 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
23 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines