Meethe Aam Ki Pehchan Kaise Kare: गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में आम की बहार दिखाई देने लगती है और ज्यादातर लोग इस फल का बेसब्री से इंतजार करते हैं. कोई आम का शेक पीना पसंद करता है, तो कोई आमरस, स्मूदी या सीधे कटे हुए पके आम खाना पसंद करता है. स्वाद से भरपूर यह फल सिर्फ जुबान का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि शरीर को भी कई जरूरी पोषक तत्व देता है. सामान्य जानकारी के अनुसार, आम में विटामिन A, विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर रखने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद करते हैं. लेकिन गुणों के बावजूद असली मजा तभी आता है, जब आम का स्वाद एक दम मीठा और रसदार हो. आइए जानते हैं आसान टिप्स ताकि आप मार्केट से सही आम खरीद सके.
यह भी पढ़ें: सुबह 10 से 11 बजे के बीच क्या खाने से वजन होने लगता है कम, जानिए Weight Loss के लिए कौन से स्नैक्स हैं बेस्ट
आम की सही पहचान ही देती है असली मजा How To Buy Sweet Mango
कई लोग जल्दीबाजी में आम खरीद लेते हैं और बाद में पछताते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि आम नजर में रसीला लग रहा है, तो अंदर से भी स्वादिष्ट होगा. लेकिन आम खरीदने से पहले यह समझना जरूरी है कि हर आम सिर्फ दिखने से ही अपनी हकीकत बयान नहीं करता है, कई बार आम दिखता बेस्वाद है, लेकिन अंदर से सबसे ज्यादा मीठा और रसीला भी वहीं होता है. इसलिए सही तरीके से आम की पहचान की जाए, तो आप सही मायने में मीठा आम खरीद सकते हैं.
मीठे और रसदार आम चुनने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स How To Find Sweet Mango
डंठल जरूर चेक करें: डंठल के पास मीठी खुशबू अच्छे आम की निशानी होती है.
हल्का दबाकर देखें: थोड़ा नरम आम अक्सर अच्छी तरह पका हुआ होता है.
वजन महसूस करें: भारी आम में गूदा और रस ज्यादा होता है.
आकार पर देखें: गोल और भरे हुए आम ज्यादा स्वादिष्ट माने जाते हैं.
रंग को समझें: अल्फांसो जैसे आमों का सुनहरा पीला रंग उनकी मिठास दर्शाता है, वहीं कुछ आम ऐसे भई हैं, जो हरे रंग के होने के बावजूद मीठे होते हैं.
हरे धब्बों से सावधान रहें: ज्यादा हरे हिस्से वाले आम कच्चे हो सकते हैं.
किस्म के हिसाब से पहचान करें: दशहरी, चौसा या लंगड़ा जैसी किस्मों की अलग पहचान होती है, इसलिए खरीदने से पहले उनके बारे में सही जानकारी जरूर इकट्ठा कर लें. हालांकि, ऊपर दिए गए तरीकों से आम लगभग हर आम की सही पहचान कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में आम खाने से पहले जान लें, किन लोगों को नहीं खाना चाहिए ये फल?
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
3 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
6 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
10 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
11 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
13 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines