Madhuri Dixit ने बताया खुद बनाकर लगाती हैं बालों पर यह तेल, शेयर किया अपना खास सीक्रेट

Madhuri Dixit Hair Oil: एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने अपने खूबसूरत बालों के राज को खुद तक नहीं रख रहीं बल्कि सभी से शेयर भी कर रही हैं. आप भी जानिए माधुरी किस तरह घर पर ही बालों के लिए तेल बनाकर लगाती हैं.

Madhuri Dixit hair care

माधूरी दीक्षित से जानिए बालों का कैसे रखें ख्याल.

Madhuri Dixit Hair Care Tips: माधुरी दीक्षित नेने आज भी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं. ना सिर्फ माधुरी की त्वचा ग्लोइंग नजर आती है बल्कि बालों की खूबसूरती के भी लोग कायल हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं माधुरी अपने बालों की देखरेख के लिए बाजार से तेल खरीदकर नहीं लाती हैं बल्कि घर पर ही इस हेयर ऑयल (Homemade Hair Oil) को तैयार करती हैं. सिर्फ 4 चीजों से बन जाने वाला यह तेल बालों को जड़ों से सिरों तक फायदा देता है और उन्हें खूबसूरत बनाने में मदद करता है. माधुरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि वे बालों के लिए कैसे तेल बनाती हैं, किस तरह हेयर मास्क तैयार करती हैं और बालों को हेल्दी रखने के लिए कौन से टिप्स फॉलो करती हैं. आप भी बिना देरी किए जान लीजिए ये सेलेब्रिटी हेयर सीक्रेट्स.

विज्ञापन

बालों पर यह घर पर बना तेल लगाती हैं माधुरी

माधुरी दीक्षित ने बताया कि उनके दोस्त ने उन्हें यह तेल सिर पर लगाने के लिए कहा था. इस तेल को बनाने के लिए आपको आधा कप नारियल तेल, 15 से 20 करी पत्ते, एक चम्मच मेथी के दाने और एक छोटे प्याज की जरूरत होगी. नारियल का तेल बालों को टूटने और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाता है, करी पत्ते (Curry Leaves) एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और बालों को नमी देते हैं, मेथी के दानों से सिर पर डैंड्रफ नहीं होता और बालों के टूटने की दिक्कत कम होती है, वहीं प्याज भी हेयर फॉल को रोकता है.

विज्ञापन

सबसे पहले तेल में सभी चीजों को डालें और आंच पर पकाएं. प्याज को इस तेल में घिसकर डालें. जब तेल पक जाए तो इसे छानकर अलग शीशी में रख लें. 2 दिनों तक तेल को अलग रखने के बाद इसका इस्तेमाल करें. माधुरी बताती हैं कि इस तेल को 3 से 4 दिन में एक बार सिर पर लगाया जा सकता है.

माधुरी ने बताया हेयर मास्क लगाने का तरीका

विज्ञापन

माधूरी दीक्षित बालों पर खुद ही हेयर मास्क बनाकर लगाती हैं. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए केला, दही और शहद इस्तेमाल किया जाता है. एक केले को काटकर उसमें 2 चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाया जाता है. इसे अच्छे से मैश करके बालों पर जड़ों से सिरों तक लगाते हैं. इसे लगाकर सिर पर शावर कैप पहनी जा सकती है. 30 से 40 मिनट तक इस हेयर मास्क को लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जाता है. इससे बालों को नमी मिलती है, बाल मुलायम होते हैं और खूबसूरत नजर आते हैं.

माधूरी दीक्षित ने दी हेयर केयर टिप्स

विज्ञापन
  • माधुरी का कहना है कि जब आप बाहर नहीं जा रही हैं तब हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बचें.
  • बालों पर जोर से तौलिया ना रगड़ें.
  • शैंपू करते हुए बालों पर बहुत ज्यादा गर्म पानी ना डालें, गुनगुने पानी से बाल धोए जा सकते हैं.
  • शैंपू को बालों की जड़ों पर लगाएं और कंडीशनर सिर्फ बालों के सिरों पर लगाएं स्कैल्प पर नहीं.
  • बालों को बार-बार हाथ लगाने से बचें.
  • बालों को तेजी से या जोर-जोर से ना झाड़ें. गीले बालों पर कंघी करने से बचें.
  • रेग्यूलर हेयर मसाज करना भी जरूरी है.
  • बाल दोमुंहे ना हों इसके लिए हर कुछ दिन में बालों को ट्रिम करते रहें.

यह भी पढ़ें – धूप से रूखे-सूखे हो गए हैं बाल तो बनाकर लगा लीजिए ये 5 हेयर मास्क, मुलायम हो जाएंगी लटें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ