Valentine Week 2026: प्यार का यह हफ्ता यानी वैलेंटाइन वीक हर कपल के बेहद स्पेशल होता है और वे इसे एकसाथ मिलाकर मनाना भी पसंद करते हैं. आस-पास या एक ही शहर में रहने वाले कपल्स तो एकदूसरे से मिल ही लेते हैं, रोज डे पर गुलाब देते हैं तो हग डे पर गले लगकर अपना प्यार जाहिर करते हैं, लेकिन परेशानी होती है लॉन्ग डिस्टेंस कपल्स (Long Distance Couples) को. पार्टनर्स अगर अलग-अलग शहर या अलग देशों में रहते हैं तो इसे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (Long Distance Relationship) कहते हैं. लॉन्ग डिस्टेंस पार्टनर्स वैलेंटाइन्स के समय खासतौर से दुखी होते हैं और अपने पार्टनर को मिस करते हैं. लेकिन, आप लॉन्ग डिस्टेंस में होते हुए भी वैलेंटाइन वीक को खास बना सकते हैं. यहां जानिए किस तरह दूर रहते हुए भी आप प्यार के इस हफ्ते को सेलिब्रेट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Valentine Week List 2026: रोज डे से लेकर Valentine’s Day तक, यहां देखिए 7 फरवरी से 14 फरवरी तक कब कौन सा दिन मनाया जाएगा
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में ऐसे मनाएं वैलेंटाइन वीक
करें वर्चुअल डेट नाइट
दूरियां रास्तों से ज्यादा दिल की होती हैं. ऐसे में दिल की दूरी ना गहराने दें. आप वैलेंटाइन वीक में हर दिन वर्चुअल डेट प्लान कर सकते हैं. अगर कुछ हटकर ना करना चाहें तो वीडियो कॉल पर एक ही समय पर खाना खाएं, कोई फिल्म देखें या फिर एकदूसरे से बातें करें. आप चाहे तो कैंडल लाइट डिनर भी कर सकते हैं और स्क्रीन पर बैठकर एकदूसरे की प्रजेंस महसूस कर सकते हैं.
भेजें लेटर्स
आजकल फास्ट डिलीवरी का जमाना है. आप हैंड रिटन लेटर (Handwritten Letter) अपने पार्टनर को भेज सकते हैं. आप चाहे तो अपने पार्टनर को 7 लेटर्स भेज सकते हैं और वैलेंटाइन वीक के हर दिन एक लेटर को खोलकर पढ़ा जा सकता है.
सरप्राइज गिफ्ट्स भेजें
आप रोज डे पर अपने पार्टनर को गुलाब भेज सकते हैं, चॉक्लेट डे पर चॉक्लेट भेज सकते हैं, टेडी डे पर टेडी और प्रोमिस डे पर कोई रिंग या कोई और गिफ्ट भेजा जा सकता है.
एकदूसरे के लिए ऑर्डर करें खाना
कोई फेवरेट फूड या फिर कपकेक वगैरह अपने पार्टनर को भेजे जा सकते हैं. अगर पार्टनर ऑफिस में हो तो इस तरह खाने की चीजें रिसीव करना बेहद अच्छा लगता है.
ऑनलाइन गेम्स खेलें
आप दोनों रिलेशनशिप को और इंटरेस्टिंग बनाने के लिए ऑनलाइन गेम्स वगैरह खेल सकते हैं. आप चाहे तो वर्चुअल क्लास ले सकते हैं या फिर कुकिंग क्लास वगैरह भी ले सकते हैं. चाहे तो रात में एक घंटा ऑनलाइन डांस क्लास ले सकते हैं या आप दोनों वीडियो कॉल पर डांस करने को या साथ खाना बनाने को अपनी स्पेशल एक्टिविटी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें – ये 10 साइलेंट साइन बताते हैं तलाक की तरफ बढ़ रहे हैं आप, रिलेशनशिप कोच ने बताया शादी खत्म होने के क्या संकेत होते हैं
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
12 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
18 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
19 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
20 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
22 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines