रक्षाबंधन सिर्फ भाई की कलाई पर राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि बचपन की यादों, नोकझोंक और भाई-बहन के प्यार को सेलिब्रेट करने का दिन है. इसलिए इस दिन खासतौर से भाई-बहन मिलने का प्लान बनाते हैं, लेकिन परेशानी तब बढ़ जाती है जब भाई या बहन को किसी वजह से ऑफ नहीं मिल पाते. कुछ लोग विदेश जाकर रहने लगते हैं तो उन्हें वक्त नहीं मिल पाता. ऐसे में दूरी त्योहार के बीच आ जाती है, लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे राखी लॉन्ग डिस्टेंस से भी सेलिब्रेट की जा सकती है. इस दौरान आप अपने भाई या परिवार के साथ ऑनलाइन जुड़ सकते हैं और त्योहार को एंजॉय कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन भाई को खिलाएं घर की बनी प्रोटीन चॉकलेट मिठाई, बाहर के पकवान नहीं आएंगे याद
ऑनलाइन राखी सेलिब्रेट कैसे करें?
अगर आपको ऑफ नहीं मिल पाया है या किसी वजह से आप नहीं जा पा रहे हैं तो ऑनलाइन राखी मनाना बेस्ट हो सकता है. आप पहले से वीडियो कॉल का वक्त डिसाइड कर लें. दोनों अपने-अपने घर पर पूजा की थाली, रोली, मिठाई और राखी तैयार रखें. वीडियो कॉल पर साथ में पूजा करें और राखी बांधने की रस्म को वर्चुअली पूरा करें. इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल कपड़े पहनें और अपने आसपास थोड़ा फेस्टिव माहौल भी बनाएं.
ऑनलाइन राखी और गिफ्ट भेजने का प्लान कैसे करें?
अगर भाई किसी दूसरे शहर या देश में रहता है तो राखी और गिफ्ट पहले ही भेज दें. आखिरी समय तक इंतजार करने से डिलीवरी में देरी हो सकती है. पैकेज में राखी के साथ भाई की पसंदीदा मिठाई, स्नैक्स, फोटो, छोटा-सा पर्सनलाइज्ड गिफ्ट या हाथ से लिखा नोट रखा जा सकता है. अगर समय कम बचा है तो डिजिटल गिफ्ट कार्ड भी बेस्ट ऑप्शन है.
वीडियो बनाकर करें बचपन को याद
राखी पर पुराने एल्बम और बचपन की तस्वीरों को फोन या लैपटॉप पर एक साथ देखें. आप दोनों मिलकर अपनी पुरानी तस्वीरों और वीडियो की एक छोटी सी फोटो-मोंटाज या वीडियो बना सकते हैं. इसमें बचपन की शरारतें, स्कूल के दिन, फैमिली ट्रिप और पिछली राखियों की तस्वीरें शामिल करें.
ऑनलाइन गेम खेलने का करें प्लान
राखी पर सिर्फ इमोशनल बातें ही क्यों? भाई-बहन की पुरानी नोकझोंक को वापस लाने के लिए ऑनलाइन गेम भी खेल सकते हैं. कोई मल्टीप्लेयर गेम, क्विज या ऐसा गेम चुनें जिसमें दोनों एक-दूसरे को चैलेंज कर सकें. सबसे मजेदार हिस्सा यही होगा कि दूर रहकर भी दोनों के बीच वही पुरानी एनर्जी को वापस बुला लेंगे.
पसंदीदा खाना भेजकर बनाएं राखी का त्योहार
दूरी के बावजूद साथ खाना खाने का मजा लिया जा सकता है. इसके लिए आपको ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना होगा. वीडियो कॉल करके एक-दूसरे के पसंदीदा खाने या मिठाई का ऑर्डर एंजॉय करें. इसके बाद वीडियो कॉल पर साथ बैठकर खाना खाएं और पुराने दिनों की तरह बातें करें.
पूरी फैमिली को वीडियो कॉल करके बनाएं खूबसूरत यादें
अगर भाई-बहन के साथ माता-पिता या दूसरे रिश्तेदार भी अलग-अलग जगहों पर हैं तो एक फैमिली वीडियो कॉल रख सकते हैं. सभी लोग साथ में शुभकामनाएं दें, राखी की रस्म देखें और कुछ समय बातचीत करें. इससे एक ही कॉल में पूरा परिवार त्योहार का हिस्सा बन सकता है.
इसे भी पढ़ें- राजा-महाराजाओं के समय कैसे मनाई जाती थी राखी? जानिए भाई-बहन के रिश्ते से जुड़ा ये दिलचस्प इतिहास
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
5 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
11 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
12 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
12 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
15 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines