दिवाली का त्योहार आते ही हर कोई अपने घर को सजाने-संवारने में लग जाता है. कोई घर की दीवारों को नया रंग देता है तो कोई खूबसूरत पर्दे, कुशन और डेकोरेटिव सामान खरीदता है. वहीं, अगर आप भी इस दिवाली अपने लिविंग रूम को नया लुक देना चाहते हैं तो एक सुंदर कालीन आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है. सही रंग, डिजाइन और फैब्रिक वाली कालीन न सिर्फ कमरे को स्टाइलिश बनाती है, बल्कि घर को नया लुक देने का भी काम करती है. हालांकि, मार्केट में कालीन के कई तरह के डिजाइन मौजूद हैं, जिसे अपनी पसंद के हिसाब से खरीदा जा सकता है. हालांकि, कालीन के क्वालिटी के हिसाब से उसकी कीमत का सही अंदाजा होना बहुत जरूरी है.
इसे भी पढ़ें-Diwali Fashion Tips: दिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
लिविंग रूम के हिसाब से चुनें कालीन का साइज
कालीन खरीदते समय सबसे पहले अपने लिविंग रूम का साइज जरूर माप लें. छोटी जगह के लिए बहुत बड़ी कालीन चुनने से कमरा भरा-भरा लग सकता है, जबकि बड़े कमरे में बहुत छोटी कालीन उसकी खूबसूरती को कम कर सकती है. कोशिश करें कि कालीन सोफे और सेंटर टेबल के साथ सही तालमेल बनाए और इससे कमरे को बहुत ही सुंदर लुक मिलेगा.
घर के रंग से मिलता हुआ कालीन खरीदें
कालीन का रंग आपके लिविंग रूम को काफी इफेक्ट करता है. अगर आपके कमरे की दीवारें या फर्नीचर हल्के रंग के हैं तो ब्राउन, बेज, ग्रे या क्रीम रंग की कालीन चुन सकते हैं. वहीं, अगर आप कमरे में थोड़ा रंग और रौनक जोड़ना चाहते हैं तो लाल, नीले, हरे या ज्योमेट्रिक पैटर्न वाली कालीन भी अच्छा ऑप्शन हो सकती है. दिवाली के मौके पर गोल्डन और पारंपरिक डिजाइन वाली कालीन भी घर को फेस्टिव लुक दे सकती है.
फैब्रिक और क्वालिटी का रखें ध्यान
कालीन खरीदते समय सिर्फ उसके डिजाइन पर ध्यान देना काफी नहीं है. उसकी क्वालिटी और मटेरियल भी देखना जरूरी है. ऊनी कालीन मुलायम और आरामदायक होती हैं, जबकि कॉटन की कालीन हल्की होती हैं और उनकी सफाई करना आसान हो सकता है. सिंथेटिक फाइबर से बनी कालीन भी एक अच्छा ऑप्शन हैं, क्योंकि इनमें कई तरह के रंग और डिजाइन मिल जाते हैं. अपनी जरूरत, बजट और रखरखाव के हिसाब से ही कालीन चुनें.
सफाई में आसान हो कालीन
अगर आपके घर में बच्चे हैं या लिविंग रूम में अक्सर मेहमान आते हैं, तो ऐसी कालीन खरीदें जिसकी सफाई करना आसान हो. हल्के रंग की कालीन पर धूल और दाग जल्दी दिखाई दे सकते हैं. ऐसे में आप मीडियम या डार्क शेड और पैटर्न वाली कालीन चुन सकते हैं. खरीदने से पहले यह भी पता कर लें कि कालीन को घर पर साफ किया जा सकता है या उसकी प्रोफेशनल क्लीनिंग करानी पड़ेगी.
फिसलने से बचाने वाली कालीन सेलेक्ट करें
कालीन खरीदते समय ऐसी कालीन चुनें जो फर्श पर आसानी से न खिसके. जरूरत पड़ने पर नॉन-स्लिप रग पैड का इस्तेमाल करें. इससे कालीन अपनी जगह पर बनी रहती है और फिसलने का खतरा कम हो सकता है.
बजट के हिसाब करें खरीदारी
दिवाली पर बाजार में अलग-अलग कीमतों में कालीन मिल जाती हैं. इसलिए खरीदारी से पहले अपना बजट तय कर लें. सिर्फ महंगे डिजाइन के पीछे न भागें, बल्कि उसकी क्वालिटी और सफाई करने का भी तरीका देखें. अलग-अलग दुकानों पर कीमतों की तुलना करने से आपको अपने बजट में बेहतर ऑप्शन मिल सकता है.
कालीन का डिजाइन हो ट्रेंडिंग और टाइमलेस
अगर आप चाहते हैं कि कालीन लंबे समय तक आपके लिविंग रूम की शोभा बढ़ाती रहे तो ऐसा डिजाइन चुनें जो जल्दी पुराना न लगे. ज्योमेट्रिक प्रिंट, मिनिमल पैटर्न, न्यूट्रल शेड्स और पारंपरिक मोटिफ्स अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. वहीं, दिवाली के लिए पारंपरिक डिजाइन वाली कालीन आपके घर की डेकोरेशन में त्योहारों वाली रौनक जोड़ सकती है.
इसे भी पढ़ें- कम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया नारियल और अरंडी तेल का देसी नुस्खा
संबंधित खबरें
दिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
6 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
8 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
10 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
12 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines