सास-बहू का रिश्ता जितना खास होता है, उतना नाजुक भी. अगर वक्त पर ध्यान न दिया जाए तो परेशानी बढ़ जाती है, क्योंकि दोनों की सोच और पसंद-नापसंद में काफी अंतर होता है. कई बार छोटी-सी बात भी बड़ी लगने लगती है और बहस की वजह बन जाती है. ऐसी स्थिति में पति और एक बेटा ही पिस्ता है. अगर आपके और आपकी सास के बीच भी अक्सर किसी न किसी बात को लेकर अनबन होती रहती है तो रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए कुछ पुरानी और आजमाई हुई सीख काम आ सकती हैं. इन सीखों का मकसद किसी एक को कम या सही बताना नहीं है, बल्कि रिश्ते को समझना होता है.
इसे भी पढ़ें- Rainy Season में पत्ता गोभी खरीदते वक्त न करें ये गलती, 5 संकेतों से पहचानें सही गोभी
हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं
बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि हर बात को बहस में बदलने से रिश्ते कमजोर होते हैं. अगर सास की कोई बात आपको पसंद नहीं आई तो तुरंत पलटकर जवाब देने के बजाय कुछ देर शांत रहना बेहतर हो सकता है. कई बार गुस्से में इंसान ज्यादा बोल जाता है.
सम्मान दोनों तरफ से है जरूरी
उम्र में बड़ा होने का मतलब यह नहीं कि सामने वाले की भावनाओं को नजरअंदाज किया जाए. उसी तरह छोटे होने का मतलब यह भी नहीं कि उनकी हर बात बिना सोचे माननी पड़े. रिश्ता तभी मजबूत होता है जब दोनों एक-दूसरे की बात को इज्जत दें.
मन में बात जमा न करें
कई बार छोटी-छोटी नाराजगी जमा होती रहती है और बाद में बड़ी लड़ाई का रूप ले लेती है. इसलिए अगर किसी बात से आपको सच में दुख हुआ है तो सही समय देखकर शांति से बात करें. बात ऐसे की जाए कि सामने वाले को बिल्कुल भी बुरा न लगे.
किसी से तुलना करना
यह बात दोनों पर लागू होती है. अगर सास की दूसरी बहू से या बहू की किसी दूसरी महिला से तुलना करना रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा सकता है. हर इंसान का नेचर और घर संभालने का तरीका अलग होता है. इसलिए तुलना करने के बजाय तारीफ करें.
छोटी-छोटी बातों की सराहना करें
रिश्तों में सिर्फ शिकायतें ही नहीं तारीफें भी जरूरी हैं. सास ने घर के किसी काम में मदद की हो, कोई सलाह दी हो या आपका ख्याल रखा हो तो उन्हें प्यार दें और उनके ऊपर भी है कि बहू की मेहनत की सराहना करें ताकि दोनों के बीच अपनापन बढ़ जाए.
इसे भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि की शाम बनाएं आलू वाली पूड़ी, इस व्रत आहार को पसंद करेंगे सभी
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
8 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
12 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
14 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
18 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines