Teeth Cleaning Tips: दांतों की सही तरह से सफाई करना जरूरी होता है. दांत अच्छे से साफ ना किए जाएं तो इससे ना सिर्फ दांतों पर पीलापन नजर आता है या मुंह से बदबू आती है बल्कि दांतों से बैक्टीरिया शरीर में फैल सकते हैं और अलग-अलग बीमारियों की वजह बन सकते हैं. ऐसे मे दांतों की सही तरह से सफाई ना की जाए तो दिक्कतें बढ़ती हैं. इसी बारे में बताते हुए डेंटिस्ट डॉ. भानुप्रिया वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस तरह दांतों को सही तरह से ब्रश किया जा सकता है.
दांत साफ करने का सही तरीका क्या है
ज्यादातर लोग दांत साफ करने का सही तरीका नहीं जानते हैं. दांतों को अक्सर ही दाएं से बाएं या बाएं से दाईं ओर ब्रश करते हैं, लेकिन डेंटिस्ट का कहना है कि यह दांत साफ करने का सही तरीका नहीं है. दांतों को साफ करने के लिए ऊपर से नीचे की तरफ साफ करना चाहिए. इससे दांतों के बीच में फंसा खाना निकल जाता है और दांत बेहतर तरह से साफ होते हैं. इससे एक बार ब्रश चलाने से 3 दांत अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं.
बाइट करने वाले निचले पीछे के दातों को सभी ठीक तरह से साफ करते हैं. लेकिन, नीचे के दांतों की अंदरूनी तरफ साफ करने के लिए ब्रश को एंगुलर रखना जरूरी है. इसे मसूड़ों की तरफ टेढ़ा रखिए और फिर ऊपर की तरफ ब्रश चलाते हुए साफ कीजिए. सर्कुलर मोशन में ब्रश को घुमाने के बाद ऊपर की तरफ उठा दें.
सामने के दातों को साफ करने के लिए ब्रश के सबसे आगे के हिस्से का इस्तेमाल करें. इससे दांतों की गंदगी सही तरह से निकल जाती है और दांत साफ हो जाते हैं.
दांतों को सही तरह से साफ ना करने पर क्या होता है
- दांतों की सही तरह से सफाई ना की जाए तो इससे दांतों पर गंदी चिपचिपी परत जमने लगती है जिसे प्लाक कहने लगता है.
- दांत अच्छे से साफ ना होने पर मसूड़ों की दिक्कतें होने लगती हैं. इससे खून निकलने लगता है और मसूड़े कमजोर होने लगते हैं.
- कैविटी और सड़न होने लगती है और दांत खोखले हो जाते हैं.
- दांत सही तरह से साफ ना करने पर मुंह से बदबू आने लगती है.
यह भी पढ़ें – इंडक्शन कुकटॉप हो गया है गंदा तो इस ट्रिक से करें साफ, बिना किसी स्क्रैच के चमक जाएगा स्टोव
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
43 mins agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
58 mins agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
2 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
3 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
4 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
19 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
22 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines