हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बच्चे का कोंफिडेंस बढ़ाने के लिए उससे रोज कहें ये 5 बातें, खुद पर कभी डाउट नहीं करेगा बच्चा

Confidence Boosting Tips: अगर आप भी चाहते हैं कि बच्चे का कोंफिडेंस बढ़ें और वह कभी भी अंडरकोंफिडेंट महसूस ना करे तो आप भी बच्चे से ये 5 बातें रोजाना कह सकते हैं. ये बातें बच्चे के मन-मस्तिष्क को भी मजबूत बनाती हैं.

विज्ञापन
इन बातों से बढ़ेगा बच्चे का कोंफिडेंस.

Parenting Tips: माता-पिता की कही बातें बच्चे का दिन बना या बिगाड़ सकती हैं. पैरेंट्स बच्चों के रोल मॉडल्स होते हैं, ऐसे में पैरेंट्स बच्चे से जो कुछ कहते हैं बच्चे उसे पत्थर की लकीर मान लेते हैं. अगर माता-पिता गुस्से में या मजाक में बच्चे को कुछ बुरा कह देते हैं तो यह बात बच्चे के मन में घर कर जाती है और बच्चे के आत्मविश्वास को कम करती जाती है. वहीं, पैरेंट्स की छोटी-छोटी सराहना और प्यार से कही गई बातें बच्चे के कोंफिडेंस Confidence) को बढ़ाती हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चे का आत्मविश्वास बढ़े तो बच्चे से रोज ये 5 बातें कहना शुरू कर दीजिए.

बच्चे का कोंफिडेंस बढ़ाने के लिए कहें ये बातें

मैं तुम पर विश्वास करता हूं

अपने बच्चे को बताएं कि आप उसपर विश्वास करते हैं. आपके यह कहने भर से ही बच्चे को खुद पर भरोसा होने लगता है, खुद के लिए बच्चा पॉजीटिव चीजें सोचता है. आप बच्चे को रोजाना यह कहेंगे कि आपको उसपर विश्वास है तो वह सोच-समझकर अपने निर्णय लेता है और आपके विश्वास को बनाए रखने की कोशिश करता है.

विज्ञापन

गलती होती रहती है, सीखना जरूरी है

बच्चे से कहें कि गलती होना आम है, गलती सभी से होती है लेकिन जरूरी है कि बच्चा अपनी इन गलतियों से सीखे. गलतियों से सीखना ज्यादा जरूरी होता है. अगर बच्चे से कोई गलती हो भी जाती है तो वह इसे अपने दिल पर नहीं लेता और उसका कोंफिडेंस कम नहीं होता है बल्कि बच्चा उतने ही जोश से आगे बढ़ता जाता है.

विज्ञापन

हर दिन नया मौका देता है

बच्चे को यह समझाना और बताना जरूरी है कि हर दिन एक नया मौका देता है. अगर वह किसी बात से निराश है और घबराया हुआ रहता है तो उसे बताएं कि वह हर नए दिन के साथ नई शुरुआत कर सकता है.

विज्ञापन

तुम मेरे लिए काफी हो

बच्चों को अक्सर ही लगता है कि बाकी सभी बच्चे उनसे ज्यादा बेहतर है या दूसरे बच्चे ज्यादा समझदार और सुंदर हैं. ऐसे में बच्चे को यह बताना कि वह जो है काफी है, वह बेस्ट है और कोई और बच्चा उसकी तरह नहीं हो सकता, बेहद जरूरी है. इससे बच्चे का कोंफिडेंस बूस्ट (Confidence Boost) होता है.

विज्ञापन

मुझे गर्व है तुमपर

बच्चे के लिए अपने माता-पिता की शाबाशी से ज्यादा शायद ही कुछ मायने रखता है. ऐसे में बच्चे को यह बताना कि आप उसपर गर्व करते हैं उसके लिए कोंफिडेंस बूस्टर साबित होता है. बच्चा अगर हार भी जाता है तो आप उसे यह कह सकते हैं कि मुझे गर्व है कि तुमने कोशिश की.

विज्ञापन

आपकी ये छोटी-छोटी बातें बच्चे पर बड़ा प्रभाव डालती हैं और बच्चे के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली साबित होती हैं. ऐसे में आप भी रोजाना बच्चे से ये बातें कहने की आदत डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें –बच्चे को किस उम्र से ब्रश करवाना शुरू कर देना चाहिए? पीडियाट्रिशियन ने दिया सटीक जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola