संडे का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं. त्योहारों की थकान के बाद लोग अक्सर घर में रहना पसंद करते हैं. हालांकि, संडे कपल्स के लिए साथ समय बिताने का सबसे अच्छा मौका होता है. लेकिन कई बार महंगे रेस्टोरेंट, मूवी टिकट या घूमने-फिरने का बजट देखकर डेट का प्लान टल जाता है. अब तो वैसे भी त्योहारों के खर्चे रखे हैं. इसलिए आप घर में रहकर भी अपना वीकेंड यादगार बना सकते हैं. जरूरी है कि आप दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और छोटी-छोटी चीजों को यादगार बनाएं. इस संडे यानी कल आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अलग करना चाहते हैं तो घर पर बिना पैसे खर्च किए ये मजेदार काम कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बच्चे को नहीं पसंद सेब? बनाकर दें टेस्टी एप्पल स्मूदी, स्वाद ऐसा कि रोज पीने की डिमांड करेगा
दिन की शुरुआत ऐसे करें
आप संडे की शुरुआत साथ में नाश्ता बनाकर करें. घर में मौजूद सामान से कुछ आसान बनाएं और काम आपस में बांट लें. अगर एक इंसान खाना बनाएगा तो दूसरा इंसान टेबल सजा सकता है. खाना बनाने के दौरान की मस्ती और बातचीत आपके संडे को खास बना सकती है.
घर पर प्लान करें मूवी डेट
फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर जाना जरूरी नहीं है. घर पर अपनी पसंद की फिल्म या वेब सीरीज लगाएं, कमरे की लाइट थोड़ी कम करें और घर में मौजूद स्नैक्स के साथ मूवी डेट का मजा लें. आप दोनों बारी-बारी से एक-दूसरे की पसंद की फिल्म भी चुन सकते हैं.
साथ में टहलने के लिए जाएं
अगर मौसम अच्छा है तो शाम के समय पास के पार्क या किसी शांत जगह पर टहलने निकलें. इस दौरान फोन को कुछ देर के लिए दूर रखें और सिर्फ एक-दूसरे से बातें करें. कई बार लंबी डेट के बजाय ऐसी छोटी-सी वॉक रिश्ते में ज्यादा अपनापन ला सकती है.
अपनी पुरानी चीजों के बारे में बात करें
फोन की गैलरी खोलें और साथ में पुरानी तस्वीरें देखें. पहली मुलाकात, पहली ट्रिप या किसी खास दिन की तस्वीरों को देखकर पुरानी यादें फ्रेश करें. आप दोनों यह भी याद कर सकते हैं कि पहली बार मिलने पर एक-दूसरे के बारे में क्या सोचा था.
घर पर खेलें मजेदार गेम
संडे को बोर्ड गेम, कार्ड गेम या कोई ऐसा खेल खेलें, जो दोनों को काफी पसंद हो. अगर घर में कोई गेम नहीं है तो कागज पर क्विज बनाकर एक-दूसरे से सवाल पूछ सकते हैं जैसे- हमारी पहली डेट कहां हुई थी… इससे खूब मजा आएगा.
घर की छत या बालकनी में बिताएं शाम
अगर आपके घर में छत या बालकनी है तो शाम को वहीं बैठकर साथ समय बिताएं. चाय या कॉफी बनाएं, हल्की बातचीत करें और आसमान को देखते हुए दिन खत्म करें. यह एक नॉर्मल लेकिन बेहद सुकून भरा डेट आइडिया हो सकता है.
साथ में बनाएं अगली डेट का प्लान
इस रविवार को फ्यूचर की डेट प्लान करने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दोनों मिलकर ऐसी जगहों की लिस्ट बनाएं जहां आप आगे जाना चाहते हैं. फिर तय करें कि अगली बार कौन-सी जगह जाएंगे और वहां क्या-क्या करेंगे. पूरे हफ्ते आप क्या क्या कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बारिश ने रोक दी आउटडोर मस्ती? बच्चों के साथ घर पर खेलें ये 5 मजेदार गेम्स
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines