White Hair Home Remedies: बढ़ती उम्र में बाल सफेद होने लगते हैं तो उन्हें डाई लगाकर काला करने की कोशिश की जाती है. लेकिन, बाजार की महंगी डाई बालों को एक नहीं बल्कि कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है. यह डाई बालों को काला करे या ना करे लेकिन कम जरूर करने लगती है. वहीं, केमिकल वाली डाई बाल ही नहीं बल्कि माथे, कान और सिर की त्वचा को भी काला कर देती है. ऐसे में इस केमिकल वाली डाई के बजाय आप घर के ही नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां आपके लिए ऐसे देसी नुस्खे शेयर किए जा रहे हैं जो बालों की सफेदी (Safed Baal) को कम करते हैं और उन्हें काला बनाते हैं.
बालों को काला बनाने के लिए ऐसे लगाएं मेहंदी
मेंहदी में प्राकृतिक रंग देने वाले तत्व पाए जाते हैं. यह बालों को नुकसान पहुंचाए बिना उनकी रंगत बदलती है. इससे सफेद बाल छिपने लगते हैं. लेकिन, सिर्फ मेहंदी लगाई जाए तो सफेद बाल काले होने के बजाय नारंगी या संतरी हो सकते हैं. ऐसे में सफेद बालों को काला करने के लिए उसमें ये चीजें मिलाई जा सकती हैं –
1 कप मेहंदी
2 चम्मच कॉफी पाउडर
1 कप चायपत्ती का पानी
1 चम्मच आंवला पाउडर
1 चम्मच इंडिगो पाउडर
1 चम्मच दही
1 चम्मच नारियल तेल
कैसे तैयार करें मेहंदी
सबसे पहले पानी में चायपत्ती को उबालकर पानी तैयार करें और उसे ठंडा करने के लिए साइड छोड़ दें. इसके बाद किसी लोहे के बर्तन में मेहंदी डालकर उसमें बाकी सभी सामग्री मिला लें और फिर चायपत्ती के पानी से घोल तैयार करें. अब इस पेस्ट को रातभर ढककर रखने के बाद अगले दिन बालों पर लगाएं. बालों के सिरों से जड़ों तक इस पेस्ट को लगाने के बाद 2 घंटे तक रखें और फिर बाल धोकर साफ कर लें.
ये नुस्खे भी आएंगे काम
- बालों को ज्यादा काला करने के लिए आप मेंहदी में सिर्फ इंडिगो पाउडर (Indigo Powder) मिलाकर लगा सकते हैं. इसमें मेहंदी और इंडिगो की मात्रा एक-बराबर रखी जा सकती है.
- आंवला पाउडर और नारियल के तेल को भी सिर पर लगाया जा सकता है. इस तेल से सिर की 10 मिनट मसाज करने पर असर दिखता है.
- करी पत्ता और नारियल तेल को सिर पर लगाने से भी अच्छा असर दिखता है. इससे बालों को मजबूती भी मिलती है.
यह भी पढ़ें – किन फलों और सब्जियों से निखरता है चेहरा? जानिए घर पर कैसे बनाते हैं इफेक्टिव फेस मास्क
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
10 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
14 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
17 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines