हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

केले के छिलके का इस तरह कर लिया इस्तेमाल तो घुटनों तक बढ़ सकते हैं बाल, जानिए क्या है सही तरीका

Banana Peel For Hair Growth: बालों पर सही तरह से केले के छिलके लगाए जाएं तो इससे बालों को बढ़ने में मदद मिल सकती है. अगर आप भी चाहती हैं कि आपके बाल तेजी से बढ़ने लगें तो इस तरह लगाना शुरू कर दीजिए सिर पर केला.

विज्ञापन
बालों की ग्रोथ के लिए केले कैसे लगाएं?

Hair Growth Home Remedies: बालों की देखरेख में घर की चीजें बेहद काम आती हैं. इन्हीं फायदेमंद चीजों में शामिल हैं केले के छिलके (Banana Peels). केले के छिलकों में पौटेशियम, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है. ये छिलके बालों पर खासतौर से फायदेमंद होते हैं. केले के छिलकों से हेयर फॉलिकल्स को सीधा फायदा मिलता है और बालों को बढ़ने में मदद मिलती है. ऐसे में यहां जानिए लंबे बाल पाने के लिए सिर पर कैसे लगाने चाहिए केले के छिलके.

लंबे बालों के लिए कैसे लगाएं केले के छिलके

बालों पर केले के छिलकों का पानी लगाया जा सकता है. इसके लिए केले के छिलकों को पानी में डालकर उबाल लें. इन छिलकों में पौटेशियम, सिलिका और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्कैल्प को मजबूत बनाते हैं और जड़ों से सिरों तक बालों को पोषण देते हैं.

शैंपू के बाद इस पानी से धोएं सिर

विज्ञापन

सिर को शैंपू से साफ करने के बाद केले के छिलकों के पानी (Kele Ke Chhilke Ka Pani) से सिर को धोएं. इस पानी को सिर पर डालने के बाद ऊपर से दूसरा पानी ना डालें. यह पानी लीव इन कंडीशनर की तरह काम करता है.

स्कैल्प पर स्प्रे भी कर सकते हैं

विज्ञापन

केले के छिलकों के पानी को सिर पर स्प्रे करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको केले के छिलकों को पानी में उबाल लेने के बाद इस पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भरना है. अब इस स्प्रे को सीधा स्कैल्प पर छिड़का जा सकता है.

हेयर मास्क में भी कर सकते हैं मिक्स

विज्ञापन

केले के छिलके के पानी को हेयर मास्क में भी मिक्स करके बालों पर लगा सकते हैं. आप आंवले का हेयर मास्क या दही का हेयर मास्क लगा रहे हैं तो इसमें केले के छिलके का पानी (Banana Peels Water) डाल सकते हैं. केले के छिलके के पानी में एलोवेरा का ताजा गूदा मिलाकर हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है. इस हेयर मास्क को सिर पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं. इससे ना सिर्फ बालों को बढ़ने में मदद मिलेगी बल्कि बाल मुलायम भी होंगे और चमकदार भी नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें – नाखून चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं? इन 5 तरीकों से Nail Biting पूरी तरह भूल जाएंगे आप

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola