Skin Care: चेहरे पर जमी गंदगी को हटाने के लिए अक्सर ही तरह-तरह के नुस्खे आजमाकर देखे जाते हैं लेकिन ऐसी कम ही चीजें हैं जो असल में फायदा दिखाती हैं. बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स खरीदकर ले भी आएं तो इसकी कोई गारंटी नहीं है कि ये प्रोडक्ट्स चेहरे के लिए फायदेमंद ही होंगे और स्किन को निखार देंगे. ऐसे में घर पर ही एक्सपर्ट के बताए तरीके से फेस पैक (Face Pack) बनाकर लगाया जा सकता है. इस फेस पैक को बनाने का तरीका इंस्टाग्राम पर नैचुरोपैथ मनोज दास ने शेयर किया है. एकसपर्ट ने बताया है कि किस तरह आटे में रसोई की ही 1-2 चीजें बनाकर फेस पैक तैयार किया जा सकता है. इस फेस पैक से चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स निकलती हैं और स्किन ग्लोइंग (Glowing Skin) और निखरी हुई नजर आती है सो अलग. आप भी आसानी से इस पैक को बनाकर लगा सकते हैं. यहां जानिए इसे बनाने और चेहरे पर लगाने का तरीका.
यह भी पढ़ें – नाभि पर कौन सा तेल लगाना सबसे अच्छा है? एक्सपर्ट ने बताया किस ऑयल की 2 बूंदों से हट जाएंगे चेहरे के दाने
आटे का फेस पैक | Atta Face Pack
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया कि जब आपके चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स निकलती हैं तो स्किन के अंदर की अच्छी नई सेल्स बाहर निकलकर आती हैं और त्वचा पर नेचुरल ग्लो नजर आने लगता है. आटे के फेस पैक से यही होता है. आटे में ग्लूटन होता है जो स्किन को क्लीन करने और लचीला बनाने में मददगार होता है. यह ग्लूटन जब त्वचा पर लगाई जाती है तो स्किन के डेड सेल्स बाहर आ जाते हैं.
फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच गेंहू का आटा लेकर उसमें 4 से 5 चम्मच गुलाबजल और आधा चम्मच नारियल का तेल डाल देना है. तीनों चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. इस पेस्ट को साफ चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें. आधे घंटे बाद इसे ऊपर की तरफ मसाज करते हुए इस फेस पैक को निकाल दीजिए. इस फेस पैक को हटाकर आपको दिखेगा कि पुरानी डेड सेल्स हट गई हैं और नई कोशिकाएं दिखने लगी हैं जिनसे स्किन निखरी हुई नजर आ रही है. इस फेस पैक से पार्लर में कराए जाने वाले फेशियल से भी बेहतर असर दिखता है.
ये फेस पैक्स भी बना सकते हैं आटे से
आटे को चेहरे पर कई अलग-अलग तरह से लगाया जा सकता है. चेहरे के तेल कम करने के लिए ऑयली स्किन पर आटा और दूध मिलाकर लगाया जा सकता है. 2 चम्मच आटे में 2 चम्मच ही दूध मिला लें. इसे मिक्स करके चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. इस फेस पैक से स्किन की चिपचिपाहट कम होती है.
आटा और शहद (Honey) भी चेहरे पर लगाया जा सकता है. इस फेस पैक से स्किन को हाइड्रेशन यानी नमी मिलती है. 2 चम्मच आटा लेकर उसमें 2 चम्मच शहद और एक चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 20 मिनट बाद इस फेस पैक को धोकर हटाया जा सकता है.
आटा, गुलाबजल और दूध भी एकसाथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है. इस फेस पैक से स्किन पर निखार आता है और त्वचा पहले से साफ नजर आती है सो अलग.
यह भी पढ़ें –बॉयफ्रेंड हर समय अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बात क्यों करता है? यहां जानिए किस तरह सिचुएशन को करें हैंडल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
10 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
12 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
13 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
14 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
14 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
15 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
16 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
18 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines