Sunscreen Lagane Ka Tarika: गर्मियों में सबसे ज्यादा सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जाता है. यह हर दिन ब्यूटी रूटीन में शामिल होती है, क्योंकि यह सूरज की किरणों से बचाने का काम करती है. इसलिए सनस्क्रीन थोड़ी महंगी मिलती है, जिसका इस्तेमाल टैनिंग को कम करने के लिए किया जाता है. ऐसे में इसे लगाने का सही तरीका पता होना बहुत जरूरी है. अगर आप चेहरे या गर्दन पर क्रीम लगाते हैं तो आपको पता होना चाहिए. अक्सर लोग क्रीम लगाने के लिए 2 या 3 उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं. इसको लेकर डॉक्टर डर्मेटोलॉजिस्ट गुरवीन वराइच का कहना है कि अगर सनस्क्रीन को सही मात्रा या तरीके से लगाया जाए तो फायदा दोगुना बढ़ सकता है. कई बार आपको SPF 50 लगाने के बाद भी स्किन को पूरा फायदा नहीं मिल पाता.
इसे भी पढ़ें- इन 3 लोगों को नहीं पीना चाहिए नींबू पानी, साइड इफेक्ट्स तबीयत को कर सकते हैं खराब
सनस्क्रीन क्यों जरूरी है?
गर्मियों में सनस्क्रीन टैनिंग को रोकने के साथ साथ स्किन को साफ रखने का भी काम करती है. इसलिए एक्सपर्ट इसे रोजाना लगाने की सलाह देते हैं, ताकि चेहरे या गर्दन को सूरज की किरणों से बचाया जा सके.
सनस्क्रीन लगाने का क्या है 2 फिंगर का रूल?
सनस्क्रीन को लगाने के लिए 2 फिंगर वाला रूल अपनाया जाता है. डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, चेहरे और गर्दन के लिए 2 फिंगर का रूल सही रहता है, क्योंकि इससे लगभग सभी जगह पर अच्छी तरह से सनस्क्रीन लग जाता है. हालांकि, अगर आपका चेहरा बड़ा है या गर्दन का हिस्सा ज्यादा एक्सपोज रहता है.
कम सनस्क्रीन लगाने से क्या होता है?
सनस्क्रीन लगाने के लिए न सिर्फ तरीका, बल्कि सही मात्रा का होना भी जरूरी है. कई बार कम मात्रा में लगाई कई सनस्क्रीन स्किन को इफेक्ट कर सकता है. धूप में रहने की वजह से खुजली और रैशेज हो सकते हैं.
सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका
- सबसे पहले चेहरे को साफ करें और मॉइस्चराइजर लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाएं.
- सनस्क्रीन को चेहरे, कानों, गर्दन और खुले हिस्सों पर लगाएं.
- बाहर निकलने से कम से कम 15 से 20 मिनट पहले इसे लगाएं.
इसे भी पढ़ें- ‘पफर फिशिंग’ डेटिंग की दुनिया का नया ट्रेंड! जान लीजिए वरना बन सकते हैं उल्लू
संबंधित खबरें
मेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
2 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
16 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
19 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
20 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
21 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
1 day agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines