Eating Habits: आपने अक्सर लोगों को ये कहते हुए सुना होगा भोजन को शांति, तसल्ली और अच्छे से चबाकर खाना चाहिए। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों? आयुर्वेद में कहा जाता है कि पाचन की प्रक्रिया मुंह से ही शुरू हो जाती है। जब व्यक्ति भोजन को अच्छी तरह से चबाकर नहीं खाता है तो इससे उसे पाचन में भी दिक्कत होती है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि हमें आखिर खाने के एक टुकड़े को कितनी बार चबाना चाहिए। आइए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं।
ओबेसिटी नाम के एक जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप भोजन को तब तक चबाते हैं जब तक कि उसमें कोई गांठ नहीं रह जाती, तो इससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इतना ही नहीं इसके अलावा खाने के न्यूट्रिएंट्स भी शरीर में अच्छे से अब्जॉर्ब हो पाते हैं और आपको एसिडिटी जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
ये भी पढ़ें- Best Fruit for Digestion: खाना पचाने में होती है दिक्कत, ये 5 फल हैं मददगार
भोजन के एक टुकड़े को कितनी बार चबाना चाहिए
हम अक्सर सुनते हैं कि खाने के एक टुकड़े को 32 बार चबाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है। ये पूरी तरह से खाने के आकार और बनावट पर निर्भर करता है कि खाने को कितनी बार चबाना चाहिए जैसे कठोर खाने को कम से कम 30 बार चबाना चाहिए और जो खाना सॉफ्ट होता है उसे आप 6-10 बार तक चबा सकते हैं।
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाने को अच्छी तरह से चबाने से आंतों के हार्मोन का लेवल बढ़ता है जिससे आपको भूख लगती है और पाचन में भी मदद मिलती है।
वजन घटाने के लिए कितनी बार चबाना चाहिए खाना
क्या आपको पता है खाने को ठीक तरह से न चबाने के कारण भी वजन बढ़ता है। अगर आप भी अपना वजन घटाना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप भोजन को अच्छे से चबाएं। गुरुग्राम के मारेंगो एशिया हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन वंशिका भारद्वाज ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया कि खाने को निगलने से पहले उसे 40 बार चबाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति खाने को 40-50 बार चबाता है तो वो खाना कम खाता है। साथ ही इससे गैस की समस्या भी कम होती है।
ये भी पढ़ें- करेले के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना हो जाएगी तबियत खराब
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
11 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
15 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
15 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
23 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines