Lipstick Kis Janwar Se Banti Hai: महिलाओं की मेकअप किट में सबसे ज्यादा लिपस्टिक ही होती हैं. उनके बैग में हर रंग का शैड मिल जाएगा, जिसका इस्तेमाल होंठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है. कुछ महिलाएं रोजाना लाइट शेड्स की लिपस्टिक लगाती हैं तो कुछ सिर्फ खास मौके पर डार्क रंग की लिपस्टिक पसंद करती हैं. हालांकि, शादीशुदा महिलाएं लाल रंग की लिपस्टिक को पूजा-पाठ के दौरान भी लगाती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि होंठों पर लगाई जाने वाली लिपस्टिक वेज है या नॉनवेज? इसकी बनावट को लेकर कहा जाता है कि लिपस्टिक को बनाने के लिए एक खास किस्म के कीड़े का इस्तेमाल किया जाता है. अगर ऐसा है तो इस कीड़े का क्या नाम है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है? आइए जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी कम उम्र में दिखने लगे हैं बूढ़े? एक्सपर्ट्स के बताए ये टिप्स देंगे कमाल का ग्लो
लिपस्टिक वेज है या नॉनवेज?
मार्केट में मिलने वाली सारी लिपस्टिक तो नहीं, लेकिन कुछ लिपस्टिक नॉनवेज कैटेगरी में आती हैं. हालांकि, मार्केट में हर तरह की लिपस्टिक मिलती हैं, जिन्हें क्वालिटी और कीमत के आधार पर बनाया जाता है. इसलिए यह लिपस्टिक में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियों पर निर्भर करता है कि यह वेज है या नहीं. हालांकि, नॉनवेज लिपस्टिक को बनाने के लिए कीड़ों का इस्तेमाल किया जाता है.
किस कीड़े से बनती है लिपस्टिक?
लाल रंग की लिपस्टिक को बनाने के लिए एक खास किस्म के कीड़े का इस्तेमाल किया जाता है. इस कीड़े का नाम कोचीनियल है, जो दिखने में बहुत ही छोटा होता है और यह खास तरह के कैक्टस पौधों पर पाया जाता है. हालांकि, इस कीड़े की किस्म ज्यादातर अमेरिका में पाई जाती है, जिसकी स्किन सुखाकर लाल रंग निकाला जाता है.
कारमाइन क्या होता है?
यह एक तरह का नेचुरल रेड पिगमेंट है, जिसका इस्तेमाल लिपस्टिक बनाने, ब्लश के लिए, आईशैडो या फूड आइटम्स को कलर करने के लिए किया जाता है. बता दें कि यह रंग काफी वक्त तक टिका रहता है और रंगों के मुकाबले कम नुकसानदायक माना जाता है.
कैसे बनती है नॉनवेज लिपस्टिक?
- सबसे पहले कोचीनियल कीड़े से रंग निकाला जाता है.
- रंग निकालने के बाद इसे साफ किया जाता है, ताकि इसका इस्तेमाल किया जा सके.
- इसके बाद लिपस्टिक बेस तैयार किया जाता है और बाकी चीजों को भी मिलाया जाता है.
- ऑयल, वैक्स या बटर मिलाकर शेप दिया जाता है और लिपस्टिक को फिनिश दी जाती है.
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह उठते ही कर लें ये 5 काम, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक और फोकस्ड
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
12 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
14 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
15 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
17 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
17 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
18 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
19 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
20 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
22 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines