रोज सुबह उठते ही कर लें ये 5 काम, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक और फोकस्ड

Winter Energy Tips: सर्दियों में बेड से उठने के बाद भी पूरा दिन सुस्ती भरा लगता है, लेकिन अगर आप सुबह उठते ही कुछ छोटे काम कर लें, तो आप दिनभर की सुस्ती से बाहर निकल सकते हैं और पूरा दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

Winter Energy Tips

सुबह की शुरुआत कैसे करें?

Winter Morning Tips: सर्दियों में सुबह गर्म बेड को छोड़ना किसी बड़ी जंग से कम नहीं है. लेकिन यह आलस आपके पूरे दिन को प्रभावित कर सकती है, जिसमें पूरा दिन काम में मन नहीं लगना, सुस्ती आना, नींद आना, फोकस्ड न कर पाना आदि शामिल हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म और सर्केडियन रिदम थोड़ा धीरे हो जाता है, जिससे शरीर में सुस्ती बनी रहती है. लेकिन अगर आप कुछ खास एक्टिविटी कर लें, तो आपका पूरा दिन एक्टिव और एनर्जेटिक रहेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के 30 मिनट तय करते हैं पूरा दिन कैसा होगा?

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सुबह के पहले 30 मिनट तय करते हैं कि आपका शरीर पूरा दिन कैसा रहेगा, यानी शरीर कितनी एनर्जी के साथ काम करेगा. अगर आप सोते रहेंगे या आलस में रहेंगे तो पूरा दिन भी ऐसे ही जाएगा. लेकिन अगर आप कुछ खास काम कर लें तो इससे न सिर्फ आपके शरीर का तापमान संतुलित रहेगा, बल्कि आपके ‘हैप्पी हार्मोन्स’ (Happy Hormones) जैसे एंडोर्फिन (Endorphins)और डोपामाइन (Dopamine) को भी सक्रिय हो जाएंगे. आइए जानते हैं क्या है वह खास काम?

सुबह उठते ही सबसे पहले ये काम करें

विज्ञापन

अच्छी सेहत पाने के लिए जल्दी सोना और 6-7 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है. जब आप सही वक्त पर उठ जाएं, तो सबसे पहले गुनगुना पानी पीएं. क्योंकि सोकर उठने के बाद शरीर डिहाइड्रेटेड (Dehydrated) रहता है. ऐसे में जब आप गुनगुना पानी पीएंगे, तो इससे पाचन तंत्र सक्रिय होगा और शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे और तापमान संतुलित रहता है. ऐसा रोज करने से आप दिनभर की सुस्ती से राहत पा सकते हैं.

स्ट्रेचिंग भी जरूरी

विज्ञापन

सर्दियों में मांसपेशियां और नसें अक्सर जकड़ जाती हैं. इसलिए जब आप सोकर उठें, तो बिस्तर पर ही 5 मिनट स्ट्रेचिंग (Stretching) कर लें. इससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होगा और शरीर के अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन (Oxygen) मिलेगा.

धूप बहुत जरूरी

विज्ञापन

सुबह उठने के बाद रोज धूप में बैठने की आदत बनाएं. सूरज की रोशनी मिलने पर दिमाग ‘मेलाटोनिन’ का उत्पादन घटाकर ‘सेरोटोनिन’ (Serotonin) (हैप्पी हार्मोन) बढ़ाता है. साथ ही, सूरज की रोशनी Vitamin D की भी कमी पूरी करती है और दिमाग भी एक्टिव रहता है, जिससे पूरा दिन एनर्जी से भरा रहता है.

अच्छा नाश्ता भी जरूरी

विज्ञापन

सुबह का अच्छा नाश्ता बहुत जरूरी होता है. प्रोटीन और ‘गुड फैट्स’ (Good Fats) युक्त नाश्ता, जैसे ओट्स, अंडे या नट्स सबसे अच्छा है. यह ब्लड शुगर को स्थिर रखता है और शरीर को लंबे समय तक काम करने के लिए एनर्जी देता है.

अपना गोल सेट करें

विज्ञापन

दिन की शुरुआत में 1-2 मिनट निकालकर यह तय करें कि आज का सबसे जरूरी काम क्या है. जब आपको यह साफ पता होता है कि आज किस काम पर ध्यान देना है, तो मन नहीं भटकेगा, काम करने की इच्छा बढ़ेगी और फोकस भी मिलेगा.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ