How To Have Great Physical Relationship in 15 Minutes: देश दुनिया में हमेशा से शारीरिक संबंध लोगों की जरूरत रहा है। लोग इसे जीवन के महत्वपूर्ण कार्यों में से एक मानते हैं। एक शोध में सामने आया है कि 10 में से एक शख्स (स्त्री या पुरुष) शारीरिक संबंधों (सेक्स) को रोजमर्रा का काम मानते हैं। इसी बीच करीब 29 फीसदी लोग ऐसे भी हैं जो भाग दौड़ भरी जिंदगी में थकान के कारण अच्छा शारीरिक संबंध नहीं बना पाते हैं, लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आप महज 15 मिनट में बेहतरीन शारीरिक संबंध बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
अपने साथी के साथ सेक्स की बातें करें
न्यूज साइट द सन की एक रिपोर्ट के हवाले से वॉटर-बेस्ड लुब्रिकेंट क्नेक्ट के सेक्स और रिलेशनशिप मनोवैज्ञानिक जो हेमिंग्स कहते हैं कि सेक्स एक बेहद संवेदनशील मुद्दा है। इसके लिए आपको अपने पार्टनर को पहले तैयार करना होगा। इसके लिए आपको अपने पार्टनर से सेक्स की बातें करनी चाहिए। आप अपने पार्टनर से सेक्स को लेकर पूछें कि क्या पसंद है और क्या पसंद नहीं है। यदि आपका साथी यौन संबंधों को लेकर असुरक्षित है तो आप उसे व्यक्तिगत रूप से लें और बातों के जरिए उसे सहज बनाएं। इस दौरान आप कुछ उत्तेजित वीडियो या फोटो की भी मदद ले सकते हैं। शाम को आप ड्रिंक या डिनर के समय भी बात कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः Man Power Booster: पुरुष इस फल के बीज खाएं, 5 गुणकारी तत्व शादीशुदा लाइफ बनाएंगे खुशहाल
मैसेज भेज कर पहले से तैयार कर सकते हैं
रात को और ज्यादा बहतरीन बनाने के लिए आप अपने पार्टनर को दिन में तैयार कर सकते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसके लिए आप दिन में अपने पार्टनर को ऐसे मैजेस भेजे कि वो आपके घर जाते ही उत्तेजना से भर जाए। सेक्स और डेटिंग विशेषज्ञ और सिजल डेटिंग के सह-संस्थापक गिलियन मायहिल दिन में इन तीन संदेशों में से एक भेजने की सलाह देते हैं।
- मुझे अभी याद आया कि मैंने कल रात तुम्हारे बारे में एक सपना देखा था। मैं आज शाम को उसे सच में अपनी आंकों से देखना चाहता हूं।
- मैं तुम्हारे बारे में सोचकर बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं। आज शाम आप मेरे साथ क्या करना चाहेंगे? मुझे कुछ ऐसा बताओ जो मैं घर आकर तुम्हारे लिए करूं।
- मुझे पता है कि आज आपका दिन तनावपूर्ण रहेगा। लेकिन आज शाम मैं तुम्हें बेहतर महसूस कराऊंगा।
यह भी पढ़ेंः पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक इंजेक्शन, 13 साल तक कारगर रहेगा, कोई साइड इफेक्ट भी नहीं
उत्तेजित पोशाक पहनें
- अपने पसंदीदा अंडर गारमेंट्स पहनने से आप खुद में सेक्सी महसूस कर सकते हैं। इससे न केवल आप अपने साथी को उत्तेजित कर सकते हैं, बल्कि आपको भी मूड में ला सकते हैं।
- इन पोशाक को पहनकर आप अपने पार्टनर को दिखाएं और कहें कि शाम को घर आने पर पूरा शो देंखेंगे।
सेक्स टॉय की मदद ले सकते हैं
सेक्स और रिलेशनशिप एक्सपर्ट कहते हैं कि आप अपने शारीरिक संबंधों के वक्त सेक्स टॉय का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप अपने पार्टनर को चरम सुख दे सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ आप कुछ सेक्स टॉय वाली वेबसाइट को देखें और फिर उसकी पसंद का टॉय मंगा सकते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि इन सबसे आप महज 15 मिनट में अपने सेक्स लाइफ को बेहतर से भी बेहतरीन बना सकते हैं।
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
8 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
9 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
9 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
13 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
14 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
14 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
17 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines