15 मिनट में चरमसुख पाने के आसान तरीके? सेक्स लाइफ हो जाएगी बेहतर

How To Have Great Physical Relationship in 15 Minutes: रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ आसान तरीकों से आप भाग-दौड़ और थकान भरी जिंदगी में आनंद ला सकते हैं।

How To Have Great Physical Relationship in 15 Minutes, Best Physical Relationship, Physical Relationship Tips
विज्ञापन

How To Have Great Physical Relationship in 15 Minutes: देश दुनिया में हमेशा से शारीरिक संबंध लोगों की जरूरत रहा है। लोग इसे जीवन के महत्वपूर्ण कार्यों में से एक मानते हैं। एक शोध में सामने आया है कि 10 में से एक शख्स (स्त्री या पुरुष) शारीरिक संबंधों (सेक्स) को रोजमर्रा का काम मानते हैं। इसी बीच करीब 29 फीसदी लोग ऐसे भी हैं जो भाग दौड़ भरी जिंदगी में थकान के कारण अच्छा शारीरिक संबंध नहीं बना पाते हैं, लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आप महज 15 मिनट में बेहतरीन शारीरिक संबंध बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

अपने साथी के साथ सेक्स की बातें करें

न्यूज साइट द सन की एक रिपोर्ट के हवाले से वॉटर-बेस्ड लुब्रिकेंट क्नेक्ट के सेक्स और रिलेशनशिप मनोवैज्ञानिक जो हेमिंग्स कहते हैं कि सेक्स एक बेहद संवेदनशील मुद्दा है। इसके लिए आपको अपने पार्टनर को पहले तैयार करना होगा। इसके लिए आपको अपने पार्टनर से सेक्स की बातें करनी चाहिए। आप अपने पार्टनर से सेक्स को लेकर पूछें कि क्या पसंद है और क्या पसंद नहीं है। यदि आपका साथी यौन संबंधों को लेकर असुरक्षित है तो आप उसे व्यक्तिगत रूप से लें और बातों के जरिए उसे सहज बनाएं। इस दौरान आप कुछ उत्तेजित वीडियो या फोटो की भी मदद ले सकते हैं। शाम को आप ड्रिंक या डिनर के समय भी बात कर सकते हैं।

विज्ञापन

मैसेज भेज कर पहले से तैयार कर सकते हैं

रात को और ज्यादा बहतरीन बनाने के लिए आप अपने पार्टनर को दिन में तैयार कर सकते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसके लिए आप दिन में अपने पार्टनर को ऐसे मैजेस भेजे कि वो आपके घर जाते ही उत्तेजना से भर जाए। सेक्स और डेटिंग विशेषज्ञ और सिजल डेटिंग के सह-संस्थापक गिलियन मायहिल दिन में इन तीन संदेशों में से एक भेजने की सलाह देते हैं।

  • मुझे अभी याद आया कि मैंने कल रात तुम्हारे बारे में एक सपना देखा था। मैं आज शाम को उसे सच में अपनी आंकों से देखना चाहता हूं।
  • मैं तुम्हारे बारे में सोचकर बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं। आज शाम आप मेरे साथ क्या करना चाहेंगे? मुझे कुछ ऐसा बताओ जो मैं घर आकर तुम्हारे लिए करूं।
  • मुझे पता है कि आज आपका दिन तनावपूर्ण रहेगा। लेकिन आज शाम मैं तुम्हें बेहतर महसूस कराऊंगा।

यह भी पढ़ेंः पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक इंजेक्शन, 13 साल तक कारगर रहेगा, कोई साइड इफेक्ट भी नहीं

विज्ञापन

उत्तेजित पोशाक पहनें

  • अपने पसंदीदा अंडर गारमेंट्स पहनने से आप खुद में सेक्सी महसूस कर सकते हैं। इससे न केवल आप अपने साथी को उत्तेजित कर सकते हैं, बल्कि आपको भी मूड में ला सकते हैं।
  • इन पोशाक को पहनकर आप अपने पार्टनर को दिखाएं और कहें कि शाम को घर आने पर पूरा शो देंखेंगे।

सेक्स टॉय की मदद ले सकते हैं

सेक्स और रिलेशनशिप एक्सपर्ट कहते हैं कि आप अपने शारीरिक संबंधों के वक्त सेक्स टॉय का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप अपने पार्टनर को चरम सुख दे सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ आप कुछ सेक्स टॉय वाली वेबसाइट को देखें और फिर उसकी पसंद का टॉय मंगा सकते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि इन सबसे आप महज 15 मिनट में अपने सेक्स लाइफ को बेहतर से भी बेहतरीन बना सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ