Homemade Lip Balm: आयदिन होठों पर लिपस्टिक लगाने की वजह से होठों के ऊपर सूखी पपड़ी जमने लगती है और बार-बार होंठ फटने लगते हैं. इस परेशानी से बचने का सबसे अच्छा तरीका होता है होंठों पर लिप बाम लगाना. मौसम में होने वाले बदलाव, धूप और कम नमी होने की वजह से ये परेशानी और भी बढ़ जाती है. इस समस्या से बचने के लिए लोग महंगे-महंगे लिप बाम खरीद लेते हैं, लेकिन आपके किचन में रखा घी इस समस्या का समाधान कर सकता है. आइए जानते हैं कि कौन-सी 2 चीजें घी में मिलाकर लगाने से एक बेहतरीन लिप बाम आप घर में ही बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें – आप भी करती हैं 10-12 स्टेप का स्किनकेयर? हो सकता है Beauty Burnout, जानिए क्या है ये बला
घी से लिप बाम बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
देसी घी- 4 बड़े चम्मच
नारियल तेल- 2 बड़े चम्मच
शहद- 1 बड़ा चम्मच
एसेंशियल ऑयल- कुछ बूंदें
घी से लिप बाम बनाने का तरीका
घी वाला देसी लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में घी और नारियल तेल ले लीजिए. फिर इस कटोरी को लो फ्लेम पर गैस पर गर्म कर लीजिए ताकि दोनों तेल आपस में अच्छे से मिल जाएं. जब दोनों तेलों का मिश्रण अच्छे से गर्म हो जाए तब गैस को बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रख दीजिए. इस मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसमें शहद डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए. अगर आप चाहते हैं तो आप इसमें अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें भी ऐड कर सकते हैं.
तैयार हुए मिश्रण को एक साफ और सूखे लिप बाम कंटेनर में भरकर रख दीजिए. अब इस लिप बाम को जमने के लिए फ्रिज में रख दीजिए और जमने के बाद आपका नेचुरल लिप बाम इस्तेमाल करने के लिए तैयार है.
कब और कैसे लगाएं?
इस तैयार किए लिप बाम का फायदा लेने के लिए ये जरूरी है कि इसे सही ढंग से होंठों पर लगाया जाए. इस लिप बाम को लगाने का सबसे सही तरीका है कि सोने से पहले अपने होंठों को साफ कर लीजिए और उन पर लिप बाम की एक पतली लेयर लगा लीजिए. ध्यान रहे कि इस लिप बाम को बहुत ज्यादा मात्रा में लगाने की जरूरत नहीं है. इसके अलावा अगर आपको दिन में भी बीच में लिप बाम लगाने की जरूरत महसूस हो रही है तब भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप इस लिप बाम को पहली बार अपने होंठों पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो सीधे इसे अपने होंठों पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
- जब आप लिप बाम के कंटेनर से लिप बाम निकालें तो ध्यान रहे कि आपकी उंगलियां साफ हों. इस लिप बाम में किसी तरह के केमिकल्स नहीं हैं इसलिए इसे कम मात्रा में बनाकर रखें और खत्म होने पर फिर दोबारा बना लें. अगर रखे हुए लिप बाम का रंग या टेक्सचर बदल जाए तो उसे तुरंत फेंक दें.
यह भी पढ़ें – स्किन पड़ गई है ढीली और बेजान? घर पर बनी यह देसी क्रीम दिखा सकती है असर, जानिए कैसे बनाएं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
54 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines