Genius Child Signs: बच्चे अगर पढ़ाई में कमजोर होते हैं तो माता-पिता जल्दी से पहचान लेते हैं, लेकिन अगर यही बच्चा जीनियस हो तो पैरेंट्स को उसकी असल प्रतिभा समझने में परेशानी होती है. अगर पहले ही जान लिया जाए कि बच्चा अपनी उम्र से कई ज्यादा समझदार और प्रतिभाशाली है तो बच्चे को आगे बढ़ने के बेहतर मौके दिए जा सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए जीनियस बच्चों की क्या पहचान होती है. अगर आपको अपने बच्चे में ये संकेत नजर आने लगें तो समझ जाएं कि आपका बच्चा जीनियस है.
जीनियस बच्चों में दिखते हैं ये 5 साइन | 5 Signs Of A Genius Child
जल्दी सीखना
जीनियस बच्चे की पहचान होती है कि वह हर चीज जल्दी सीख जाता है. चाहे पढ़ाई का कुछ हो या फिर कोई और स्किल, बच्चे को नए काम सीखने में ज्यादा समय नहीं लगता है. क्विक लर्नर (Quick Learner) होना जीनियस होने की पहचान होती है.
पढ़ने का शौक
जिन बच्चों को पढ़ने का शौक होता है उनका शब्दकोष ही नहीं बढ़ता बल्कि ये बच्चे सोचने और समझने में बाकी बच्चों से आगे होते हैं. जो बच्चे खुद ही कहानियों या स्कूली किताबों को उठाते हैं और शौक से पढ़ते हैं वो अक्सर ही जीनियस कहलाते हैं.
फोकस में अच्छा होना
जीनियस बच्चों की एक पहचान यह भी है कि ये बच्चे फोकस करने में बेहद आगे होते हैं. इन बच्चों को फोकस करने में दिक्कत नहीं होती है. चाहे कोई काम हो या बातचीत का कोई टॉपिक, ये बच्चे छोटी-छोटी डिटेल्स को भी ध्यान से सुनते हैं और याद रखते हैं.
जिज्ञासु होना
जिन बच्चों में जिज्ञासा होती है और नई-नई चीजों को सीखने और जानने की रुचि होती है वे बच्चे अक्सर ही जीनियस होते हैं. ये बच्चे अलग-अलग चीजों को जानते और समझते हैं और आमतौर पर खूब सवाल करते हैं. इन्हें हर बात का कारण जानना ही होता है.
नया सोचने की क्षमता
जो बच्चे कुछ नया सोच सकते हैं, जिन्हें किसी निर्णय पर पहुंचने के लिए किसी और की आवश्यक्ता नहीं होती है या जो खुद से सोच और समझ सकते हैं वे बच्चे जीनियस होते हैं. ये बच्चे क्रिएटिव होते हैं और इन्हें कुछ ना कुछ क्रिएट करना अच्छा लगता है.
अगर आपको भी अपने बच्चे में ये गुण नजर आते हैं तो उसे नई चीजें सीखने का मौका दें, उसकी रुचि की चीजें उसे दिलाएं और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस करें.
यह भी पढ़ें – बच्चे को कब्ज हो जाए तो खिलाएं ये 3 फल, डॉक्टर ने कहा आराम से होगा पेट साफ, नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
6 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
14 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
16 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines