हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फटी एड़ियों पर इस तरह लगा लिया नारियल तेल तो भर जाएंगी Cracked Heels, रूई की तरह मुलायम हो जाएगी त्वचा

Coconut Oil For Cracked Heels: एड़ियां कट-फट गई हैं और उनमें से जब-तब खून भी निकल जाता है तो यहां जानिए किस तरह इन फटी एड़ियों की दिक्कत से पा सकते हैं छुटकारा. सही तरह से नारियल तेल लगाने पर ही भर जाएंगी फटी एड़ियां.

विज्ञापन
Fati Ediyo Ka Ilaj: फटी एड़ियों का घरेलू इलाज जानिए यहां.

Cracked Heels Home Remedies: सर्दियां आने लगती हैं तो एड़ियों का फटना भी आम हो जाता है. त्वचा के रूखेपन से और सर्दियों की शुष्क हवा से ए़ड़ियां फटना शुरू हो जाती हैं. ऐसे में इन फटी एड़ियों के कारण पैर तो खुरदुरे हो ही जाते हैं, लेकिन कटने-फटने पर इनसे खून निकलने लगता है और ये ड्राई स्किन कंबल में अटकती है सो अलग. ऐसे में आप घर की ही कुछ चीजों से एड़ियों के फटने (Fati Ediyo) की दिक्कत से छुटकारा पा सकते हैं. यहां जानिए नारियल के तेल को किस तरह फटी एड़ियों पर लगाने से राहत मिलती है. सही तरह से नारियल का तेल लगा लिया जाए तो यह फटी एड़ियों को तेजी से भरता है.

फटी एड़ियों पर कैसे लगाते हैं नारियल तेल | How To Apply Coconut Oil On Cracked Heels

नारियल के तेल में पाए जाने वाले फैटी एसिड्स फटी एड़ियों को भरने में कमाल का असर दिखाते हैं. लेकिन, नारियल तेल को जस का तस ही एड़ियों पर ना लगाएं बल्कि इसे हल्का गर्म करके एड़ियों पर लगाना चाहिए. हल्का गर्म नारियल का तेल एड़ियों पर लगाकर जुराब पहन लें. रातभर में नारियल तेल अपना असर दिखाएगा. रोजाना इस नुस्खे को आजमाया जाए तो फटी एड़ियां भरने लगती हैं. अगर आप पैरों को गर्म पानी में 5 से 10 मिनट भिगोकर रखने के बाद नारियल के तेल को फटी एड़ियों पर लगाएंगो तो इससे फटी एड़ियां जल्दी भर जाती हैं.

फटी एड़ियों के घरेलू उपाय (Cracked Heels Home Remedies)

विज्ञापन

घर की ऐसी एक नहीं बल्कि कई चीजें हैं जिन्हें सही तरह से फटी एड़ियों पर लगा लिया जाए तो एड़ियां भरने लगती हैं.

केला और शहद – केले को मसलकर उसमें थोड़ा शहद (Honey) मिलाएं और इस तैयार फुट मास्क को पैरों पर 20 से 25 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें. हफ्ते में 2 से 3 बार यह नुस्खा आजमाया जाए तो फटी एड़ियों की दिक्कत से छुटकारा मिल जाता है. केला और शहद फटी स्किन को फैट्स, विटामिन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण देते हैं.

विज्ञापन

पपीता और नींबू – एक कटोरी में पपीते को मसलकर उसमें आधा नींबू का रस मिला लें. इस तैयार पेस्ट को फटी एड़ियों पर लगाएं और कुछ देर बाद धोकर हटा लें. स्किन फटती नहीं है और सॉफ्ट नजर आती है सो अलग.

गुलाबजल और ग्लिसरिन – फटी एड़ियों पर सबसे ज्यादा कारगर नजर आने वाली चीजें में से एक है ग्लिसरिन. लेकिन ग्लिसरिन को फटी एड़ियों पर सादा ना लगाएं बल्कि इसमें बराबर मात्रा में गुलाबजल मिलाने के बाद त्वचा पर लगाएं. इस नुस्खे को रोजाना रात में आजमाया जा सकता है. ग्लिसरिन और गुलाबजल अपना असर तेजी से दिखाते हैं.

विज्ञापन

अनानास का छिलका – यह नुस्खा भी फटी एड़ियों पर आजमाकर देखा जा सकता है. अनानास का छिलका नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है और स्किन को हाइड्रेट करने में असरदार होता है. अनानास के छिलके को काटकर अपनी एड़ी पर लगाएं और फिर ऊपर से जुराब पहन लें. एक से डेढ़ घंटे या फिर रातभर इस छिलके को पैरों पर लगाए रखें. हफ्तेभर में फटी एड़ियां भर सकती हैं.

यह भी पढ़ें- नाभि में रहता है गीलापन और आती है बदबू? यहां जानिए Belly Button साफ करने का क्या है सही तरीका

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola