नाभि में रहता है गीलापन और आती है बदबू? यहां जानिए Belly Button साफ करने का क्या है सही तरीका

Nabhi Saaf Karne Ka Tarika: नाभि में जमे बैक्टीरिया, चिपचिपाहट और बदबू की दिक्कत को दूर करने के लिए सही तरह से नाभि की सफाई करना जरूरी होता है. यहां जानिए नाभि की गंदगी किस तरह से साफ की जा सकती है.

Belly Button

नाभि की गंदगी कैसे साफ करें? Image Credit - AI

Smelly Wet Belly Button: नाभि शरीर का वह हिस्सा है जिसे आयुर्वेद में शरीर का केंद्र कहा जाता है. कहते हैं अगर नाभि की सही देखरेख की जाए तो इससे पेट को ही नहीं बल्कि पूरे शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं. लेकिन, अक्सर ही लोग नाभि को पूरी तरह नजरअंदाज करते हैं और नाभि की अलग से सफाई नहीं करते. इससे नाभि बैक्टीरिया का घर बन जाता है और इसमें चिपचिपाहट रहने लगती है, बदबू आती है, इरिटेशन होती है और इंफेक्शन की संभावना बढ़ती है सो अलग. नाभि की गंदगी यीस्ट इंफेक्शन की वजह भी बन सकती है. ऐसे में यहां जानिए नाभि (Navel) की गंदगी को किस तरह से साफ करना चाहिए जिससे नाभि में गीलापन, चिपचिपाहट और बदबू जैसी दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है.

विज्ञापन

नाभि की गंदगी कैसे साफ करें | How To Clean Belly Button

नाभि को साफ करने के लिए अलग से कुछ खरीदने की जरूरत नहीं होती बल्कि आप साबुन वाले पानी से नाभि की सफाई कर सकते हैं. ध्यान रहे कि आप फ्रेग्रेंस फ्री माइल्ड सोप का इस्तेमाल कर रहे हों.

विज्ञापन
  • नहाने वाले वॉशक्लॉथ या किसी कॉटन में पानी और साबुन लगाकर झाग बना लें.
  • नहाते समय इसे नाभि में हल्का सा डालकर नाभि को साफ करें.
  • इसके बाद बहते पानी से नाभि को साफ करें.
  • किसी रूई के टुकड़े या तौलिए के किनारे से नाभि को अंदर-बाहर से साफ कर लें.
  • नहाने के बाद जिस तरह आप पूरे शरीर पर लोशन लगाते हैं उस तरह नाभि पर लोशन ना लगाएं. इससे नाभि में गंदगी जमती है.

नाभि में इंफेक्शन होने के लक्षण

  • नाभि में इंफेक्शन (Belly Button Infection) हो जाए तो इससे नाभि सूजी हुई नजर आ सकती है. इससे नाभि के आस-पास की त्वचा भी लाल नजर आती है.
  • नाभि में जलन महसूस होती है और खुजली होने लगती है.
  • नाभि से सफेद, पीला या हरे रंग का चिपचिपा पदार्थ निकलने लगता है. यह गाढ़ा होता है और यीस्ट इंफेक्शन के चलते हो सकता है.
  • नाभि से तेज गंध आने लगती है. अगर नाभि में उंगली डालकर बाहर निकाली जाए तो उंगली बदबूदार हो जाती है.
  • नाभि में दर्द रहने लगता है.
  • नाभि को हाथ लगाने पर आस-पास की त्वचा बहुत ज्यादा मुलायम महसूस होती है और हाथ लगाने पर तकलीफ होती है सो अलग.

यह भी पढ़ें – नाभि पर कौन सा तेल लगाना सबसे अच्छा है? एक्सपर्ट ने बताया किस ऑयल की 2 बूंदों से हट जाएंगे चेहरे के दाने

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ