Parenting Tips: छोटी उम्र से ही कुछ बच्चे झूठ बोलने की आदत डाल लेते हैं. कभी झूठ (Lie) छोटा होता है तो कभी बड़ा. माता-पिता की यही कोशिश रहती है कि उनका बच्चा झूठ ना बोले और हमेशा सच का साथ दे, लेकिन पैरेंट्स (Parents) की ही कुछ गलतियों के चलते बच्चा झूठ बोले की आदत डाल लेता है. ऐसे में अक्सर यह समझने में मुश्किल आती है कि बच्चे की झूठ कहने की आदत कैसे छुड़वाई जाए और इस सिचुएशन से कैसे निपटा जाए. इसी बारे में बता रही हैं पीडियाट्रिशियन डॉ. माधवी भारद्वाज. डॉक्टर ने बताया किस तरह बच्चे के झूठ बोलने की आदत को हमेशा के लिए छुड़ाया जा सकता है.
कैसे छुड़ाएं बच्चे की झूठ बोलने की आदत
डॉ. माधवी भारद्वाज से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि बच्चा 1-2 साल का होने लगता है तो बातें बनाने लगता है और 3 से 4 साल का होने तक उसमें झूठ बोलने की आदत आने लगती है. कई बार बच्चा डर की वजह से झूठ कहता है कि कहीं उसे सच बोलने पर डांट ना पड़ जाए, अक्सर अटेंशन पाने के लिए बच्चा झूठ कह देता है और होता यह भी है कि बच्चा अपने माता-पिता को झूठ बोलता देख यह बुरी आदत (Bad Habit) अपना लेता है. पैरेंट्स बच्चे के रोल मॉडल होते हैं और उन्हें बच्चे के सामने झूठ कहने से बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें – बच्चों के शरीर की मालिश के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है? डॉक्टर ने दिया जवाब
डॉक्टर का कहना है कि अगर आप चाहते हैं कि बच्चा झूठ बोलना बंद कर दे तो उसके झूठ पर रिएक्ट करना छोड़ना होगा. पैरेंट्स बेड पर लेटे हुए अगर किसी से फोन पर यह कह रह होते हैं कि ‘हां मैं रास्ते में हूं और पहुंचने वाला हूं’ तो इन बातों को भी बच्चा कैच करता है और झूठ बोलना सीख लेता है.
बच्चा झूठ कहता है तो क्या करना चाहिए
- बच्चा अगर आपके सामने झूठ बोल रहा है तो उससे आराम से बात करें. बच्चे को प्यार से समझाएं कि उसके झूठ कहने पर आपको कैसा महसूस होता है.
- बच्चे को झूठा ना कहें या उसे बार-बार यह ना कहें कि वह झूठ बोल रहा है. अपने शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें. बच्चे से कहें कि वह आमतौर पर आपसे सच बोलता है लेकिन इसबार क्यों नहीं कह रहा है. ऐसी बातें बच्चे को सच कहने के लिए मनाती हैं.
- बच्चे को इस बात का एहसास दिलाएं कि वह अगर सच बोलता है तो वह आपके साथ सुरक्षित है. उसे झूठ बोलने की जरूरत नहीं है और यह सोचकर डरने की भी जरूरत नहीं है कि उसके सच बोलने पर क्या होगा.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – Parenting Tips: बच्चे के दिमाग के लिए दुश्मन हैं ये 5 आदतें, साइकोलॉजिस्ट ने कहा पैरेंट्स ना करें ये गलतियां
संबंधित खबरें
स्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
4 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
18 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
19 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
20 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
21 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
21 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
22 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
1 day agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
1 day agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines