झूठ बोलने वाले बच्चे से कैसे निपटें? डॉक्टर ने बताया कैसे छुड़वाई जा सकती है यह बुरी आदत

Why Children Lie: अगर आपका बच्चा भी झूठ बोलने लगा है तो यहां जानिए उसकी इस बुरी आदत को कैसे दूर किया जा सकता है. बच्चों की डॉक्टर दे रही हैं सभी पैरेंट्स को सलाह.

Parenting Tips

Lying child Psychology: पीडियाट्रिशियन से जानिए कैसे कम होगा बच्चे का झूठ बोलना. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Parenting Tips: छोटी उम्र से ही कुछ बच्चे झूठ बोलने की आदत डाल लेते हैं. कभी झूठ (Lie) छोटा होता है तो कभी बड़ा. माता-पिता की यही कोशिश रहती है कि उनका बच्चा झूठ ना बोले और हमेशा सच का साथ दे, लेकिन पैरेंट्स (Parents) की ही कुछ गलतियों के चलते बच्चा झूठ बोले की आदत डाल लेता है. ऐसे में अक्सर यह समझने में मुश्किल आती है कि बच्चे की झूठ कहने की आदत कैसे छुड़वाई जाए और इस सिचुएशन से कैसे निपटा जाए. इसी बारे में बता रही हैं पीडियाट्रिशियन डॉ. माधवी भारद्वाज. डॉक्टर ने बताया किस तरह बच्चे के झूठ बोलने की आदत को हमेशा के लिए छुड़ाया जा सकता है.

कैसे छुड़ाएं बच्चे की झूठ बोलने की आदत

डॉ. माधवी भारद्वाज से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि बच्चा 1-2 साल का होने लगता है तो बातें बनाने लगता है और 3 से 4 साल का होने तक उसमें झूठ बोलने की आदत आने लगती है. कई बार बच्चा डर की वजह से झूठ कहता है कि कहीं उसे सच बोलने पर डांट ना पड़ जाए, अक्सर अटेंशन पाने के लिए बच्चा झूठ कह देता है और होता यह भी है कि बच्चा अपने माता-पिता को झूठ बोलता देख यह बुरी आदत (Bad Habit) अपना लेता है. पैरेंट्स बच्चे के रोल मॉडल होते हैं और उन्हें बच्चे के सामने झूठ कहने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

डॉक्टर का कहना है कि अगर आप चाहते हैं कि बच्चा झूठ बोलना बंद कर दे तो उसके झूठ पर रिएक्ट करना छोड़ना होगा. पैरेंट्स बेड पर लेटे हुए अगर किसी से फोन पर यह कह रह होते हैं कि ‘हां मैं रास्ते में हूं और पहुंचने वाला हूं’ तो इन बातों को भी बच्चा कैच करता है और झूठ बोलना सीख लेता है.

बच्चा झूठ कहता है तो क्या करना चाहिए

विज्ञापन
  • बच्चा अगर आपके सामने झूठ बोल रहा है तो उससे आराम से बात करें. बच्चे को प्यार से समझाएं कि उसके झूठ कहने पर आपको कैसा महसूस होता है.
  • बच्चे को झूठा ना कहें या उसे बार-बार यह ना कहें कि वह झूठ बोल रहा है. अपने शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें. बच्चे से कहें कि वह आमतौर पर आपसे सच बोलता है लेकिन इसबार क्यों नहीं कह रहा है. ऐसी बातें बच्चे को सच कहने के लिए मनाती हैं.
  • बच्चे को इस बात का एहसास दिलाएं कि वह अगर सच बोलता है तो वह आपके साथ सुरक्षित है. उसे झूठ बोलने की जरूरत नहीं है और यह सोचकर डरने की भी जरूरत नहीं है कि उसके सच बोलने पर क्या होगा.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ