हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कितना सस्ता है Vietnam घूमना? जानिए भारत के 50,000 यहां कितने करोड़ हो जाते हैं

Vietnam Trip: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि वियतनाम जाने के लिए कितना खर्चा आता है? आइए जानते हैं इस देश की यात्रा करने में आपको कितने का बजट रखना होगा और भारतीय 50,000 रुपये यहां कितने हो जाते हैं.

विज्ञापन
कितने खर्च में घूम सकते हैं वियतनाम?

विदेश की ट्रिप के लिए सबसे पहले वियतनाम का नाम आता है. यह देश अपनी खूबसूरती और सस्ती टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए जानी जाती है. इतना ही नहीं, यह देश अपनी सुदंर, स्वादिष्ट खाने, नेतुरल ब्यूटी, प्रचीन मंदिर और बीचेस के लिए मशहूर है. इसी कारण यहां हर साल बड़ी संख्या भारतीय पर्यटक आते हैं और बेहद कम पैसों में यहां का लुत्फ उठाते हैं. हालांकि, सवाल उठता है कि 50,000 भारतीय रुपये में क्या आप यहां घूम सकते हैं? आइए जानते हैं यहां इतने रुपये कितने हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: डाइट में नारियल पानी शामिल करने से क्या होगा? फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

कितना आएगा आने जाने का खर्च?

वियतनाम के लिए आप भारत की राजधानी दिल्ली, मुंबई, बेगलुरु से यात्रा कर सकते हैं. एक तरफ सा फ्लाइट का खर्चा यहां करीब 20,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक आ सकता है. हालांकि, फ्लाइट का किराया सीजन के हिसाब से ऊपर-नीचे हो सकता है. अगर आप ऑफ सीजन बुकिंग कर रहे हैं, तो टिकट सस्ते मिल सकते हैं. लेकिन सीजन के वक्त इन कीमतों में इजाफा हो सकता है. यह किराया प्रति व्यक्ति के हिसाब से बताया जा गया है. वहीं वियतनाम से वापस भारत आने का खर्चा भी इसी के आसपास हो सकता है.

विज्ञापन

वीजा के लिए कितना आएगा खर्च

अब आते हैं वियतनाम के वीजा पर, रिपोर्ट बताते हैं कि वियतनाम के एयरपोर्ट पर पहुंचकर ही भारतीयों को वीजा मिल जाता है, लेकिन वीजा के लिए आपको तय फीस भरनी होगी. हालांकि, आप ई-वीजा के लिए ट्रिप से पहले ही अप्लाई कर सकते हैं और फीस भर सकते हैं. अगर आप ये सोच रहे हैं कि वीजा यहां महंगा होगा, तो ऐसा नहीं है. वियतनाम के वीजा की फीस 2000 रुपये से लेकर 5000 रुपये के बीच हो सकती है.

विज्ञापन

खानपान और होटल का क्या है हिसाब

आपको यहां बेहद कम कीमत में अच्छा खाना वेज और नॉन-वेज दोनों ही मिल जाएंगे. अगर आप 1 हफ्ते के लिए वियतनाम जा रहे हैं, तो खानपान में आपका ज्यादा से ज्यादा 4-6 हजार रुपये ही खर्च होगा. इतना ही नहीं, यहां होटल भी सस्ती कीमतों में बुक किए जा सकते हैं. यहां एक रात के होटल रूम का किराया लगभग 1000 रुपये से 1500 रुपये के बीच है. हालांकि, पैकेज लेने में थोड़ा फायदा हो सकता है.

विज्ञापन

कहां-कहां घूम सकते हैं?

अगर आप वियतनाम जा रहे हैं तो आप राजधानी हनोई में होआन कीएम लेक, ओल्ड क्वार्टर, हो ची मिन्ह मकबरा जा सकते हैं. हालांकि, अगर आपकी ये ट्रिप कपल्स ट्रिप हैं, तो आप यहां रंगीन लालटेन देख सकते हैं, जो यहां बहुत खूबसूरत और यादगार होती हैं. इसके अलावा यहां की स्थानीय संस्कृति और नेुचर ब्यूटी से जुड़े हिडन स्पोट्स आपको अपना दीवाना बना देंगी. इन सभी जगहों में जाने के लिए आप लॉकल ट्रांसपोर्ट या ट्रैवल एजेंसी की मदद से अच्छा सा पैकेज ले लें, इससे आपकी ट्रिप आसान और सस्ती हो सकती है.

विज्ञापन

अगर आप आपका बजट 50,000 भारतीय रुपये हैं, तो इतना पैसा यहां की ट्रिप के लिए बहुत है. आप इतने पैसे में आराम से घूम सकते हैं. भारतीय 50,000 रुपये वियतनाम में 14359051 वियतनामी डोंग हो जाते हैं. यह आंकड़े लाखों नहीं करोड़ में हैं.

यह भी पढ़ें: अंजीर वेज है या नॉन-वेज? ज्यादातर लोग नहीं जानते सही जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola