Real Or Fake Tea Leaves: सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान दूर करनी हो, भारत में चाय लोगों की रोजाना की जिंदगी का अहम हिस्सा है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस चाय की पत्ती से आप रोज चाय बनाते हैं, उसमें मिलावट भी हो सकती है? चाय की क्लाविटी सिर्फ उसके स्वाद और खुशबू से ही नहीं, बल्कि उसकी क्वालिटी पर भी निर्भर करती है. कई बार चाय की पत्तियों में काफी फर्क होता है, जिससे रंग और मिलावट का पता आसानी से लगाया जा सकता है. इसलिए चाय खरीदते वक्त सिर्फ कीमत या ब्रांड देखकर फैसला करने के बजाय उसकी क्लाविटी पर भी ध्यान देने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें- चांदी के गहने पड़ने लगे हैं काले? घर बैठे गर्म पानी और बेकिंग सोडा से ऐसे चमकाएं मिनटों में
चाय की पत्ती में किस तरह की मिलावट हो सकती है?
मिलावट का तरीका चाय की किस्म के हिसाब से हो सकता है. कभी-कभी चाय में दूसरी पत्तियां या पौधों को मिलाए जाने का खतरा रहता है. वहीं, कुछ मामलों में रंग का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि चाय देखने में ज्यादा अच्छी लगे. हालांकि, सिर्फ देखकर हर तरह की मिलावट को चेक करना जरूरी है.
चाय की पत्ती को सफेद कागज पर फैलाकर देखें
चाय की सूखी पत्तियों को सफेद कागज या प्लेट पर फैलाकर ध्यान से देखें. अगर पत्तियों में बहुत अलग रंग, डंठल या किसी चीज के टुकड़े नजर आएं तो चाय की क्वालिटी पर सवाल उठ सकता है. लेकिन सिर्फ रंग या आकार अलग होने से इसे मिलावट का पक्का सबूत नहीं माना जा सकता, क्योंकि चाय की अलग-अलग किस्मों में पत्तियों का रंग अलग हो सकता है.
चाय की खुशबू पर दें ध्यान
अच्छी क्वालिटी वाली चाय में उसकी किस्म के हिसाब से खुशबू होती है. पैकेट खोलते समय अगर चाय से बेहद तेज या स्ट्रांग स्मेल आए तो इसमें मिलावट हो सकती है. हालांकि, खुशबू के आधार पर भी मिलावट की पहचान नहीं की जा सकती. इसे सिर्फ शुरुआती संकेत के तौर पर देखा जा सकता है.
पैकेजिंग और लेबल जरूर चेक करें
चाय खरीदते समय पैकेट पर दी गई जानकारी ध्यान से पढ़ें. पैकिंग और पैकिंग की तारीख, बैच नंबर, सामग्री और जरूरी सामग्रियों को चेक करें. सील टूटी हुई हो या पैकेट खराब स्थिति में हो तो उसे खरीदने से बचें. पैकेज्ड फूड खरीदते समय FSSAI से जुड़ी जानकारी और लाइसेंस डिटेल भी देखी जा सकती है.
घर पर पानी वाला टेस्ट करते वक्त क्या ध्यान रखें?
इंटरनेट पर चाय की पत्ती में मिलावट चेक करने के लिए पानी, गीले कपड़े या दूसरी घरेलू चीजों से जुड़े कई टेस्ट बताए जाते हैं. इसमें कुछ चेंज नजर आ सकते हैं, लेकिन यह मिलावट की पक्की पुष्टि करने वाला टेस्ट नहीं माना जाना चाहिए. अगर आपको किसी चाय की पत्ती की क्वालिटी पर शक है तो उसे इस्तेमाल करने के बजाय टेस्ट करने के लिए भेजें.
इसे भी पढ़ें- बंद कमरे में घुटन महसूस होती है? हवा का वेंटिलेशन बढ़ाने के लिए करें ये 5 काम
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
2 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
3 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
6 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
7 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines