Face Pack: चेहरे पर कितना ही अच्छा मेकअप लगा लिया जाए, अगर डेड स्किन सेल्स जमी होंगी तो चेहरा मुरझाया हुआ ही नजर आएगा. ऐसे में निखरा चेहरा पाने के लिए आपको क्रीम या फाउंडेशन की नहीं बल्कि चेहरे से डेड स्किन सेल्स (Dead Skin Cells) हटाने की जरूरत है. डेड स्किन सेल्स चेहरे पर एक परत बना देती हैं जिससे चेहरा बेजान नजर आता है, चेहरे पर मैल जमा हुआ दिखता है, पपड़ी छूटती सी नजर आती है और कई बार स्किन सफेद दिखती है सो अलग. यहां जानिए किस तरह टमाटर का फेस पैक बनाया जा सकता है जिससे डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें – रात को सोते समय चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? यहां जानिए किस चीज से चेहरा निखर जाएगा आपका
डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए टमाटर का फेस पैक
टमाटर और चीनी
टमाटर का फेस पैक (Tomato Face Pack) बनाना बेहद आसान है. इस पैक को बनाने के लिए आपको टमाटर और चीनी की जरूरत होगी. एक कटोरी में टमाटर की प्यूरी लेकर उसमें जरूरत के अनुसार चीनी मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट लगाकर रखने के बाद हल्के हाथों से मलते हुए धोकर हटा लें. यह फेस पैक चेहरे को ग्लो देता है और स्किन निखरने लगती है.
टमाटर और ओट्स
टैनिंग और डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए टमाटर में ओट्स मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच ओट्स लेकर उसका पाउडर बना लें. इस पाउडर में टमाटर का रस मिला लें. इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. इसे मलते हुए हटाने पर डेड सेल्स हटने लगती हैं.
टमाटर और चावल का आटा
डेड स्किन सेल्स पर टमाटर और चावल का आटा भी बेहद कारगर असर दिखाता है. 2 चम्मच चावल के आटे में पेस्ट बनाने लायक टमाटर का रस मिला लें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें. स्किन ग्लोइंग दिखने लगती है.
ये नुस्खे भी आते हैं काम
- डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है. कच्चे दूध में रूई डुबोकर इसे चेहरे पर 2 से 3 मिनट के लिए मलें. इसके बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. स्किन पर ग्लो नजर आता है. सुबह-शाम इस तरह दूध को चेहरे पर लगा सकते हैं.
- शहद और ओटमील का स्क्रब बनाकर भी चेहरे पर मल सकते हैं. इससे डेड स्किन सेल्स हटती हैं और स्किन पर ग्लो नजर आता है.
- ऑलिव ऑयल में चीनी मिलाकर चेहरे पर मली जाए तो इससे भी स्किन ग्लो करती है. चीनी और ऑलिव ऑयल का मिश्रण डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें – पसीने की बदबू आए तो क्या करना चाहिए? यहां जानिए किस तरह मिलगा इस स्मेल से छुटकारा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
7 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
13 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
14 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
15 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
17 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines