कई बार लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर गर्म पानी से नहाना सही है या फिर ठंडे पानी से. कई लोगों को तो लगता है कि इसका जवाब सिर्फ मौसम पर निर्भर करता है, लेकिन ये बात एकदम गलत है. पानी का अलग-अलग तापमान आपके शरीर को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है, जिसको लेकर सही जानकारी होना जरूरी है. हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि दोनों पानी के इस्तेमाल में क्या फायदे हैं और क्या नुकसान हो सकते हैं. आइए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: कपड़ों के रंग से नहीं, मौके और आई-मेकअप के हिसाब से चुनें लाइनर! जानें किस शेड का कब करें इस्तेमाल
गर्म पानी से नहाने पर शरीर को क्यों मिलता है आराम?
कई लोगों को थकानभरे दिन के बाद गर्म पानी से नहाना बहुत पसंद होता है. दरअसल, गर्म पानी मांसपेशियों को आराम महसूस कराने और शरीर की अकड़न कम करने में मदद करता है, इसलिए ही लंबे दिन के बाद मांसपेशियों की थकान और अकड़न गर्म शॉवर लेने से सही हो जाती है. गर्म पानी से नहाने के दौरान भाप और गर्माहट से नाक बंद होने पर कुछ लोगों को थोड़ी देर के लिए आराम महसूस हो सकता है. लेकिन ध्यान रहे कि पानी इतना भी गर्म न हो कि स्किन रेड हो जाए, इस पर जलन होने लगे या खिंची हुई महसूस होने लगे.
गर्म पानी का एक नुकसान जो लोग नजरअंदाज करते हैं
गर्म पानी से नहाने के कुछ नुकसान भी होते हैं, जैसे कि अगर आप बहुत गर्म पानी से नहाते हैं तो आपकी त्वचा के नैचुरल ऑयल कम हो सकते हैं और स्किन ड्राई हो सकती है, जिससे खुजली भी बढ़ सकती है. खासकर अगर आपकी स्किन ड्राई है तो नहाने के बाद आपकी स्किन खिंची हुई सी महसूस हो सकती है. इसलिए बहुत गर्म पानी से नहाने के बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करिए और बहुत ज्यादा लंबे शॉवर लेने के बजाय छोटे शॉवर लीजिए. गर्म शॉवर लेने के बाद स्किन की नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.
ठंडे पानी से नहाने पर क्या अलग महसूस होता है?
ठंडे पानी से नहाने की वजह से शरीर तुरंत अलर्ट और फ्रेश हो जाता है. जब मौसम काफी गर्म हो या फिर वर्कआउट करने के बाद ठंडा शॉवर लेने से काफी रिफ्रेशिंग महसूस होता है. अगर आपको बहुत नींद आ रही हो तो अपनी नींद को खोलने का सबसे अच्छा तरीका है ठंडे पानी से नहा लेना. लेकिन ध्यान रखिए कि पानी हद से ज्यादा ठंडा न हो क्योंकि हद से ज्यादा ठंडा पानी आपकी बॉडी के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
तो रोज किसे चुनें गर्म शॉवर या ठंडा
अपने शरीर के हिसाब से पानी का तापमान चुनें क्योंकि हर किसी के हिसाब से उसके लिए अलग-अलग पानी का तापमान सही हो सकता है. अगर आपका मेन गोल अपनी मांसपेशियों को आराम देना है तो आप गुनगुने पानी को चुन सकते हैं. लेकिन अगर आपका मेन गोल नहाने के बाद नींद खोलना और फ्रेश फील करना है तो आप ठंडा पानी चुन सकते हैं. अगर आपको किसी भी तरह का शॉवर लेते वक्त चक्कर, सांस लेने में परेशानी या कोई भी और परेशानी महसूस हो तो तुरंत शॉवर रोककर सुरक्षित तापमान को अपनाएं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
14 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
17 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
23 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
23 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
2 days agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines