रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और अपनापन का प्रतीक है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वादा करते हैं. बाजार में आपको कई तरह की डिजाइनर राखियां आसानी से मिल जाएंगी, लेकिन अगर आप इस बार कुछ खास और यूनिक करना चाहती हैं तो घर में पड़ी बेकार या पुरानी चीजों से खुद राखी बना सकती हैं. इससे न सिर्फ पैसे बचेंगे, बल्कि आपके हाथों से बनी राखी भाई के लिए ज्यादा खास भी होगी. खास बात यह है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामान खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर में मौजूद इन चीजों की मदद से राखी बना सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- हाथों में चिपकेगा नहीं कटहल का गोंद, काटने से पहले अपनाएं ये 5 टिप्स
पुराने कपड़े का करें इस्तेमाल
घर में किसी पुराने कुर्ते, दुपट्टे या साड़ी का खूबसूरत कपड़ा रखा है तो उसका इस्तेमाल राखी बनाने के लिए किया जा सकता है. कपड़े की छोटी-सी पट्टी काटकर उसे मोड़ें और बीच में मोती, बटन या कोई छोटा खूबसूरत पीस लगाएं. दोनों तरफ रिबन या मजबूत धागा लगाकर इसे राखी का आकार दें.
पुराने बटन से बनाएं क्रिएटिव और खूबसूरत राखी
पुराने और अलग-अलग डिजाइन वाले बटन अक्सर घर में पड़े रहते हैं. इन्हें फेंकने के बजाय आप इनसे खूबसूरत राखी बना सकती हैं. एक बड़ा बटन लें और उसके ऊपर छोटा मोती, स्टोन या दूसरा बटन चिपकाएं. इसे ऊन, रिबन या मोटे धागे के बीच में लगाकर राखी तैयार करें.
ऊन से बनाएं रंग-बिरंगी राखी
अगर घर में बुनाई का बचा हुआ ऊन है तो उससे भी आसानी से राखी बनाई जा सकती है. अलग-अलग रंगों के ऊन को एक साथ लेकर चोटी बनाएं. बीच में मोती या छोटा-सा खूबसूरत फूल लगाएं और दोनों सिरों पर गांठ बांध दें. यह राखी बच्चों के लिए भी आसानी से बनाई जा सकती है.
मोती और पुराने बीड्स से बनाएं डिजाइनर राखी
पुरानी ज्वेलरी, टूटी हुई माला या ब्रेसलेट में बचे मोती और बीड्स को संभालकर रखा है तो उनका इस्तेमाल राखी के लिए करें. रंग-बिरंगे मोतियों को धागे या इलास्टिक पर लगाकर बीच में कोई सुंदर स्टोन लगाएं. इस तरह आप बाजार जैसी डिजाइनर राखी घर पर ही तैयार कर सकती हैं.
गिफ्ट रैपिंग के बचे रिबन से बनाएं राखी
गिफ्ट पैक करने के बाद अक्सर रिबन बच जाते हैं. इन्हें फेंकने की बजाय राखी बनाने के काम में लिया जा सकता है. रिबन को कई लेयर में मोड़कर बीच में छोटा फूल या बटन लगाएं. पीछे की तरफ मजबूत धागा जोड़ दें. अगर आपके पास अलग-अलग रंग के रिबन हैं तो मल्टी कलर की राखी बनाएं.
राखी बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?
- घर पर राखी बनाने के लिए मजबूत धागे या रिबन का इस्तेमाल करें. इससे आपका पैसा भी बचेगा और घर का सामान भी इस्तेमाल हो जाएगा.
- राखी के ऊपर बहुत ज्यादा भारी सामान न लगाएं, वरना राखी कलाई पर अजीब लग सकती है और भाई का हाथ भी दुख सकता है.
- आप घर में रखे मोती, स्टोन या बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं और अगर कर रहे हैं तो उन्हें बहुत ही ध्यान से चिपकाएं.
- बच्चों के लिए राखी बनाते समय नुकीले या तेज किनारों वाली चीजों का इस्तेमाल न करें.
- राखी को भाई की पसंद के रंग और डिजाइन के हिसाब से कस्टमाइज करें. इससे राखी बहुत ही अच्छी लगेगी.
इसे भी पढ़ें- किचन में चूहों ने मचा रखा है आतंक? अपनाएं ये आसान उपाय, दोबारा घर में नहीं करेंगे एंट्री
संबंधित खबरें
सर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
59 mins agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 hr agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
2 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
3 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
4 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
7 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
20 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines