Oats Face Mask: आज के समय में बहुत से लोग अपनी त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं. लेकिन हर कोई नेचुरल और सुरक्षित उपायों की तलाश में रहता है. अगर आप भी अपनी स्किन पर नेचुरल निखार चाहते हैं, तो ओट्स का फेस मास्क आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह फेस मास्क त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, हाइड्रेट करता है और प्राकृतिक रूप से ग्लो लाने में मदद करता है. आइए जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जाए और इसके फायदे क्या हैं.
इस तरह बनाएं ओट्स फेस मास्क | How To Make Oats Face Mask
अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा में नेचुरल निखार आए, ग्लो करे और त्वचा मुलायम बनी रहे, तो ओट्स का यह फेस मास्क आपके लिए बिल्कुल सही है. ओट्स प्राकृतिक रूप से त्वचा की सफाई करता है, एक्सफोलिएट करता है और हाइड्रेट भी करता है.
सामिग्री
- 2 बड़े चम्मच ओट्स (ओटमील)
- 1 बड़ा चम्मच दही (या दूध)
- 1 चुटकी हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच शहद
इस तरह बनाएं ओट्स फेस मास्क
ओट्स फेस मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले ओट्स को मिक्सी या हाथ से हल्का पिस लें, ताकि वह थोड़े मोटे दाने जैसा बन जाए. इसके बाद आप एक बाउल में ओट्स डालें और उसमें दही या दूध मिलाएं. अब इसमें शहद और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं बस इस आसान तरह से आपका ओट्स फेस मास्क रेडी हो जाएगा. अब आप यह पेस्ट अपने चेहरे और गर्दन पर धीरे-धीरे लगा सकते हैं. इसको कम से कम 15–20 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें. सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें.
यह भी पढ़ें – अगर बच्चा रात को ना सोए तो क्या करनाचाहिए? पीडियाट्रिशिन ने बताया किन 5 तरीकों से बच्चे को आएगी गहरी नींद
ओट्स फेस मास्क के फायदे
- ओट्स और दही त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करते हैं.
- ओट्स की हल्की खुरदरापन मृत त्वचा को हटाकर स्किन को चमकदार बनाता है.
- हल्दी और ओट्स सूजन, लालिमा और पिंपल को कम करने में मदद करते हैं.
- नियमित इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और निखरी हुई दिखती है.
- केमिकल फ्री और संवेदनशील त्वचा वाले लोग भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – प्रजनन क्षमता को कम कर सकती हैं खाने की ये 5 चीजें, डॉक्टर ने कहा महिलाओं और पुरुषों में हो सकती है Infertility
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सफेद शर्ट की बगल में पसीने से पड़ गए हैं पीले दाग? घर में ही बेकिंग सोडा और इन चीजों से वापस लाएं चमक
48 mins agoक्या आपने खाई है पानी की रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस देसी रोटी की खासियत और रेसिपी
2 hrs agoFacial Hair Removal: गेहूं का आटा सिर्फ रोटी के लिए नहीं! चेहरे के अनचाहे बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
4 hrs agoWorld Teachers' Day: 5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास और खासियत
6 hrs agoपिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
21 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
23 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
23 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
1 day agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
1 day agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines